✕

होम / बिजनेस / Bajaj Housing Finance ने IPO के बाद जारी किए तिमाही नतीजे, कमाई में 500 करोड़ की उछाल

Bajaj Housing Finance ने IPO के बाद जारी किए तिमाही नतीजे, कमाई में 500 करोड़ की उछाल

कंपनी का मुनाफा 451.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 545.6 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी की कमाई की बात करें तो वो भी 1911.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 2410.2 करोड़ रुपये सालाना हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद पहली बार तिमाही नतीजों की घोषणा की है. वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 21 फीसदी के उछाल के साथ 546 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 451 करोड़ रुपये रहा था. ऑपरेशंस से रेवेन्यू 26 फीसदी बढ़कर 2410 करोड़ रुपये रहा है जो बीते वित्त वर्ष के समान तिमाही में 1911 करोड़ रुपये रहा था. 

सितंबर तिमाही में कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 13% बढ़ी

स्टॉक एक्सचेंजों के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने तिमाही नतीजे घोषित करते हुए बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंनी का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 13 फीसदी के उछाल के साथ 713 करोड़ रुपये रहा है जो बीते वर्ष इसी तिमाही में 632 करोड़ रुपये रहा था. मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 12,014 करोड़ रुपये का लोन डिस्बर्समेंट देखने को मिला है जो बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 12,154 करोड़ रुपये रहा था. 

कंपनी ने बताया कि होम लोन देने के मामले में 24 फीसदी, प्रॉपर्टी के एवज में लोन ग्रोथ में 18 फीसदी, लीज रेंटल डिस्काउंटिंग में 28 फीसदी और डेवलपर फाइनेंस में 56 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. 30 सितंबर 2024 तक कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट 26 फीसदी बढ़कर 1,02,569 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो पिछले वित्त वर्ष के इसी तिमाही में 81,215 करोड़ रुपये रहा था. 

तिमाही नतीजों पर कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने कहा, वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने दो बड़े माइलस्टोन हासिल किए हैं जिसमें स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी की लिस्टिंग शामिल है और दूसरा एसेट अंडर मैनेजमेंट का 1 लाख करोड़ रुपये पार करना. 16 सितंबर 2024 को बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ लॉन्च होने के बाद कंपनी की लिस्टिंग हुई थी. 

दूसरी तिमाही में बजाज हाउसिंग फाइनेंस की स्टॉक मार्केट पर धमाकेदार लिस्टिंग हुई. पहले ही दिन कंपनी ने निवेशकों का पैसा डबल कर दिया. इस धमाकेदार एंट्री के साथ कंपनी की मार्केट वैल्यू एक ही दिन में एक लाख करोड़ रुपये के पार चला गया. यह मुकाम हासिल करने वाली पहली हाउसिंग फाइनेंस कंपनी बन गई है. पहले ही दिन 70 रुपये के इश्यू प्राइस वाला स्टॉक 165 रुपये पर जा पहुंचा और निवेशकों को 136 फीसदी का रिटर्न दे दिया. स्टॉक 188.50 रुपया का भी हाई बना चुका है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

9 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

12 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

12 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

7 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

9 hours ago