होम / बिजनेस / Bajaj Group को लेकर आई ऐसी खबर, खुशी से झूम उठेंगे निवेशक 

Bajaj Group को लेकर आई ऐसी खबर, खुशी से झूम उठेंगे निवेशक 

बजाज समूह 10 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजाज समूह (Bajaj Group) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. समूह ने 10 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनियों में शामिल हो गया है. इसी के साथ Bajaj देश की पांचवी कंपनी बन गई है, जिसका मार्केट कैप 10 लाख करोड़ के पार है. इस लिस्ट में रिलायंस, टाटा समूह, अडानी ग्रुप और HDFC पहले से शामिल हैं. अब इसमें बजाज का नाम भी जुड़ गया है.

इनकी रही अहम भूमिका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बजाज समूह की इस सफलता में बजाज ऑटो का सबसे खास योगदान रहा है. बजाज ऑटो ने समूह के कंबाइंड वैल्यूएशन में करीब 75000 करोड़ रुपए जोड़े हैं. इसके बाद बजाज फाइनेंस और बजाज फिन्सर्व का नंबर आता है. इसने भी समूह को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप करीब 60,000 करोड़ रुपए बढ़ा है. दरअसल, विधानसभा चुनाव के नतीजों से शेयर बाजार गदगद है. सोमवार के बाद आज मंगलवार को भी बाजार में तेजी बनी हुई है. इस तेजी का असर बजाज के मार्केट कैप पर भी पड़ा है. बजाज ग्रुप का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए के आंकड़ें को पार कर गया है.

ये भी पढ़ें - इस प्राइवेट बैंक के शेयरों में अभी बाकी है जान, 25% तक लगा सकता है छलांग

किसका, कितना मार्केट कैप
बजाज ऑटो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. खासकर, Triumph बाइक के लॉन्च के बाद से कंपनी के शेयरों में तेजी का माहौल है. पिछले एक महीने में इस शेयर ने 13.34% का रिटर्न दिया है. जबकि इस साल अब तक ये 71.49% ऊपर चढ़ चुका है. हालांकि मंगलवार को जरूर इसमें कुछ नरमी देखने को मिल रही है. 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के मार्केट कैप वाली कंपनियों की बात करें, तो इसमें पहले नंबर पर टाटा ग्रुप है. Tata समूह का मार्केट कैप 26.37 लाख करोड़ रुपए है. इसके बाद रिलायंस का नंबर आता है. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 16.61 लाख करोड़ रुपए है. फिर HDFC 14.21 लाख करोड़, अडानी ग्रुप 11.94 लाख करोड़ और बजाज समूह का मार्केट कैप 10.01 लाख करोड़ रुपए है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

19 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

1 day ago

जुलाई में 23.44 करोड़ तक पहुंची डीमैट खातों की संख्या, लेकिन सक्रिय निवेशक नहीं बढ़े: रिपोर्ट

जुलाई में नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तार 12.1 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन एनएसई पर सक्रिय ग्राहकों की संख्या में 1.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. 360 वन कैपिटल रिसर्च की रिपोर्ट में निवेशकों की बाजार भागीदारी कमजोर रहने की बात कही गई है.

1 day ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

10 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

19 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago