होम / बिजनेस / इस शेयर ने एक दिन में ही कर दिया मालामाल, अब तक दिया 7 गुना रिटर्न

इस शेयर ने एक दिन में ही कर दिया मालामाल, अब तक दिया 7 गुना रिटर्न

ये एक ऐसी कंपनी है, जिसपर निवेशक कई साल से भरोसा किए हुए हैं. पिछले 7 साल की बात करें तो इस कंपनी का शेयर दो-तीन गुना नहीं, सीधे सात गुना रिटर्न निवेशकों को दे चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: बजाज ग्रुप की एक ऐसी कंपनी, जिसके शेयर निवेशकों को मालामाल कर रहे हैं. इस कंपनी का नाम है- Bajaj Finserv. इस कंपनी के शेयर्स ने पिछले 7 सप्ताह में करीब 46 प्रतिशत रिटर्न दिए हैं. इस कंपनी के शेयर खरीदने वाले निवेशक पिछले डेढ़ महीने से लगातार मालामाल हो रहे हैं.

7 साल में 7 गुना रिटर्न
बजाज फिनसर्व बजाज ग्रुप की एक ऐसी कंपनी है, जिसपर निवेशक कई साल से भरोसा किए हुए हैं. पिछले 7 साल की बात करें तो इस कंपनी का शेयर दो-तीन गुना नहीं, सीधे सात गुना रिटर्न निवेशकों को दे चुका है. आपको बता दें कि बजाज ग्रुप की इस कंपनी का बिजनेस लेंडिंग, एसेट मैनेजमेंट, वेल्थ मैनेजमेंट और इंश्योरेंस पर केंद्रित है. 2.51 लाख करोड़ रुपये की वैल्यूएशन के साथ यह टॉप NBFC कंपनी है.

एक दिन में ही सीधे 924.55 रुपये बढ़ गई कीमत
17 अगस्त (बुधवार) को भी इस कंपनी के शेयर ने तहलका मचा दिया और 5.81 प्रतिशत की उछाल के साथ 16,840.30 रुपये प्रति शेयर के रेट पर बंद हुआ. निवेशक इस कंपनी के शेयर पर कितना भरोसा करते हैं, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक दिन में ही इसके एक शेयर की कीमत सीधे 924.55 रुपये बढ़ गई. मंगलवार को जब शेयर बाजार बंद हुआ तब बजाज फिनसर्व के एक शेयर की कीमत 15,915.75 रुपये थी. बुधवार को बजाज फिनसर्व ने 15,977 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करना शुरू किया था. 

डेढ़ महीन में 46 फीसदी का शानदार रिटर्न
आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में ही इस कंपनी के शेयर ने बीएसई पर 19,319.95 रुपये का अपना ऑल टाइम हाई छूआ था. बाद में शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था, जिसके कारण 2022 की पहली छमाही के दौरान शेयर में गिरावट देखने को मिली. पर अब वह दौर समाप्त हो चुका है. जुलाई की शुरुआत से ही बजाज फिनसर्व के शेयरों में जबर्दस्त रिटर्न देखने को मिलने लगा. लगभग डेढ़ महीने में ही 46 फीसदी का शानदार रिटर्न मिल चुका है.

700 फीसदी का रिटर्न
गौरतलब है कि करीब सात साल पहले 12 अगस्त 2015 को बीएसई पर इस शेयर की कीमत 1,976.90 रुपये थी. पिछले सात साल में यह शेयर लगभग 700 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.

VIDEO : राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

17 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

18 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

22 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

23 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

2 hours ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

2 hours ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

2 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

2 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

22 hours ago