✕

होम / बिजनेस / मजबूत हुई Bajaj Finance की फिक्स्ड डिपॉजिट बुक, हासिल किया ये मुकाम

मजबूत हुई Bajaj Finance की फिक्स्ड डिपॉजिट बुक, हासिल किया ये मुकाम

बजाज फाइनेंस को अपने लॉन्‍ग टर्म डेट प्रोग्राम और शॉर्ट टर्म डेट प्रोग्राम के लिए विभिन्न एजेंसियों से हाइएस्‍ट क्रेडिट रेटिंग मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की लीडिंग नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) में शामिल बजाज फाइनेंस लिमिटेड (Bajaj Finance) की फिक्स्ड डिपॉजिट बुक 50,000 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई है. बजाज फिनसर्व ग्रुप (Bajaj Finserv Group) की इस कंपनी ने बताया है कि उसके पास 5 लाख डिपॉजिटर्स हैं और प्रत्येक डिपॉजिटर ने 2.87 डिपॉजिट्स रखी हैं, इस प्रकार कुल 1.4 मिलियन डिपॉजिट्स हो गई हैं.

मिली हाइएस्‍ट क्रेडिट रेटिंग
बजाज फाइनेंस को अपने लॉन्‍ग टर्म डेट प्रोग्राम के लिए CRISIL (क्रिसिल), ICRA (इकरा), CARE (केयर) और इंडिया रेटिंग्स से हाइएस्‍ट क्रेडिट रेटिंग AAA/Stable मिली है. जबकि शॉर्ट टर्म डेट प्रोग्राम के लिए CRISIL, ICRA और इंडिया रेटिंग्स से A1+ रेटिंग और अपने फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट प्रोग्राम के लिए CRISIL और ICRA से AAA (स्टेबल) की रेटिंग मिली है. कंपनी के एग्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (फिक्स्ड डिपॉजिट एंड इन्‍वेस्‍टमेंट) सचिन सिक्का (Sachin Sikka) ने कहा कि हमने अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर लॉन्ग टर्म सेविंग्‍स समाधान पेश करने पर ध्यान केंद्रित किया है. हमारे फिक्स्ड डिपॉजिट पोर्टफोलियो की ग्रोथ तेज रही है, जो पिछले 2 सालों में दोगुनी हो गई है. 

FD पर मिल रहा इतना ब्याज
बजाज फाइनेंस 44 महीने की अवधि के लिए फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (FD) पर सबसे अधिक ब्याज दरों की पेशकश करता है, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.60% और अन्य के लिए 8.35% सालाना है. पिछले 10 सालों में कंपनी ने अपनी डिपॉजिट बुक को 60% CAGR और जमाकर्ताओं की संख्या को 49% CAGR की दर से बढ़ाया है. कंपनी फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर 12 महीने की अवधि के लिए 7.40% और 24 महीने के लिए 7.55% की ब्याज दर ऑफर कर रही है. वहीं, 36 से 60 महीनों के लिए ब्याज दरें 8.05% हैं. वरिष्ठ नागरिकों को इन दरों पर अतिरिक्त 0.25% की पेशकश की जाती है. बजाज फाइनेंस के पास कुल 73 मिलियन ग्राहक हैं और इसके ऐप पर 40.2 मिलियन ग्राहक हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

2 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

4 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

5 hours ago

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

18 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

4 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

1 hour ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

2 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

5 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

4 hours ago