होम / बिजनेस / Cipla को खरीदने साथ आएंगी ये दो बड़ी कंपनियां?

Cipla को खरीदने साथ आएंगी ये दो बड़ी कंपनियां?

दोनों कंपनियों के एडवाइजर भी मिले थे और Cipla को खरीदे जाने के लिए रणनीति भी तैयार की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिकी कंपनी बैन कैपिटल (Bain Capital) ने हाल ही में डॉक्टर रेड्डी लैबोरेट्रीज (DRL) से संपर्क किया है और यह संपर्क, फार्मास्यूटिकल कंपनी सिप्ला (Cipla) के प्रमोटर्स से कंपनी को खरीदने के लिए किया गया है. आपको बता दें कि फार्मास्यूटिकल कंपनी सिप्ला के प्रमोटर्स हामिद परिवार हैं. 

DRL उठा रही है मामले का फायदा 
मामले से जुड़े लोगों की मानें तो पिछले हफ्ते दोनों कंपनियों के वरिष्ठ अफसरों के बीच एक बैठक हुई थी. इस बैठक के दौरान दोनों कंपनियों के एडवाइजर भी मिले थे और Cipla को खरीदे जाने के लिए रणनीति भी तैयार की थी. माना जा रहा है कि DRL इस मौके का फायदा उठा रही है और टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) के साथ मिलकर भी बातचीत कर रही है. आपको बता दें कि 88 साल पुरानी कंपनी सिप्ला में हामीद परिवार की हिस्सेदारी खरीदने के लिए Blackstone और BPEA-EQT के खिलाफ टोरेंट ने भी बोली लगाई है. 

भारत को भी होगा डील से फायदा
बैन कैपिटल (Bain Capital) उन प्राइवेट इक्विटी फंड्स में से एक है जिनके साथ मिलकर टोरेंट फार्मा 8300 करोड़ रुपए जितनी राशि इकठ्ठा करने के लिए बातचीत कर रहा है. टोरेंट फार्मा का प्लान है कि वह एक वित्तीय प्लान के माध्यम से 7 बिलियन से ज्यादा का बायआउट करेगी और यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा बायआउट होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर DRL इस डील में भाग लेती है तो न सिर्फ बोली में मुकाबले को बढ़ावा मिलेगा बल्कि डील के बाद बनी इकाई एक प्रमुख भारतीय फार्मा कंपनी के रूप में भी उभरेगी. अमेरिका और अन्य उभरती हुई मार्केटों में भी यह कंपनी काफी महत्त्वपूर्ण स्तर प्राप्त करेगी. इतना ही नहीं, इस कंपनी को Sun Pharma जैसी जानी मानी कंपनी के विरोधी के रूप में भी सामने आएंगे. 

DRL के सामने ये होगी समस्या
मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रमोटर के रूप में DRL की कम हिस्सेदारी की वजह से इस अधिग्रहण में उसको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. फिलहाल DRL के प्रमोटर्स यानी सतीश रेड्डी और GV प्रसाद एवं परिवार के पास कंपनी की 26.69% हिस्सेदारी मौजूद है. वहीँ दूसरी तरफ टोरेंट के फाउंडर सुधीर एवं सुधीर मेहता परिवार की बात करें तो एक प्रमोटर के रूप में उनके पास कंपनी की 71.25% हिस्सेदारी मौजूद है. 
 
यह भी पढ़ें: BharatPe को लगा झटका? जानिए क्या है पूरा मामला!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

22 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

22 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago