होम / बिजनेस / देश की इकोनॉमी के लिए आई बुरी खबर, व्यापार घाटे में हुआ इजाफा! सरकार ने जारी किए आंकड़े

देश की इकोनॉमी के लिए आई बुरी खबर, व्यापार घाटे में हुआ इजाफा! सरकार ने जारी किए आंकड़े

Export और Import का डाटा किसी भी देश की इकोनॉमी का काफी महत्वपूर्ण हिस्सा है. अगर एक्सपोर्ट कम और इंपोर्ट ज्यादा तो यह उस देश की इकोनॉमी के लिए काफी खराब संकेत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की इकोनॉमी को लेकर एक बुरी खबर आई है. सरकार की ओर से निर्यात (Export) और आयात (Import) के आंकड़े जारी किए हैं, जोकि देश की इकोनॉमी के लिए बुरे संकेत हैं. इन आंकड़ों की वजह से देश के रुपए में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है और शेयर बाजार को भी नुकसान हो सकता है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर महीने में देश का एक्सपोर्ट घट गया और इंपोर्ट में बढ़ोतरी हुई है.  इसका मतलब है कि भारत के ट्रेड डेफिसिट में इजाफा और भी बढ़ गया है, जो देश की इकोनॉमी के लिए अच्छे संकेत नहीं है.  बता दें, किसी देश में अगर एक्सपोर्ट ज्यादा और इंपोर्ट कम तो यह उस देश की इकोनॉमी के लिए अच्छा होता है और साथ ही देश के विदेशी पूंजी भंडार में इजाफा होता है. अगर इसके विपरीत आंकड़े है को देश की इकोनॉमी के काफी खराब संकेत हैं.तो आइए सरकार के इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं. 

एक्सपोर्ट में इतनी गिरावट
सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश का वस्तु एक्सपोर्ट दिसंबर, 2024 में सालाना आधार पर करीब एक प्रतिशत घटकर 38.01 अरब डॉलर रह गया. दिसंबर, 2023 में यह आंकड़ा 38.39 अरब डॉलर रहा था. अगर बात नवंबर महीने की करें तो भारत का वस्तुओं का एक्सपोर्ट 32.11 बिलियन डॉलर देखा गया था, जो नवंबर 2023 में 33.75 बिलियन डॉलर से कम था. वहीं दूसरी ओर इंपोर्ट की बात करें तो भारत के इंपोर्ट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2024 में इंपोर्ट सालाना आधार पर 4.8 प्रतिशत बढ़कर 59.95 अरब डॉलर हो गया. दिसंबर, 2023 में यह 57.15 अरब डॉलर रहा था. राहत की बात ये है कि नवंबर 2024 के मुकाबले में ये आंकड़ा काफी कम है. नवंबर के महीने में भारत का इंपोर्ट 69.95 बिलियन डॉलर देखने को मिला था. जोकि नवंबर 2023 के मुकाबले में 27.47 प्रतिशत ज्यादा था.

दिसंबर में व्यापार घाटे में इजाफा
दिसंबर के एक्सपोर्ट और इंपोर्ट में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. आंकड़ों के अनुसार दिसंबर के महीने में व्यापार घाटा यानी आयात व निर्यात के बीच का अंतर 21.94 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है. मौजूदा वित्त वर्ष की बात करें तो आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-दिसंबर अवधि में निर्यात 1.6 फीसदी बढ़कर 321.71 अरब डॉलर और इंपोर्ट 5.15 फीसदी बढ़कर 532.48 अरब डॉलर रहा है. इसका मतलब है कि ट्रेड डेफिसिट मौजूदा वित्त वर्ष में 210.77 अरब डॉलर देखने को मिल रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

2 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

2 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

18 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

18 hours ago

बड़ी खबरें

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

2 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

2 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

19 hours ago