✕

होम / बिजनेस / MobiKwik के लिए आई बुरी खबर, IPO से पहले मुनाफे से घाटे में आई कंपनी, घटाया इश्यू साइज

MobiKwik के लिए आई बुरी खबर, IPO से पहले मुनाफे से घाटे में आई कंपनी, घटाया इश्यू साइज

कंपनी का IPO 11 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक आम निवेशकों के लिए खुलेगा. इसका प्राइस बैंड 265 रुपये से लेकर 279 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में IPO लाने जा रही MobiKwik ने वित्त वर्ष 2024-25 (चालू वित्त वर्ष) की पहली तिमाही में 6.6 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है. वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में कंपनी को 3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी ने 14 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था. इससे पहले के वर्ष (वित्त वर्ष 2022-23) में कंपनी ने 83.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से जून की अवधि में कंपनी की संचालन से आय 342.2 करोड़ रुपये रही है. अगर 3.5 करोड़ रुपये की अन्य आय को भी मिला दिया जाए तो समीक्षा अवधि के दौरान मोबिक्विक की कुल आय 345.8 करोड़ रुपये रही है.

पेमेंट गेटवे पर खर्च किए 127.6 करोड़ रुपए

कंपनी की परिचालन से आय वित्त वर्ष 2023-24 में 875 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2022-23 में 539.5 करोड़ रुपये थी. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कंपनी द्वारा 343.6 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इस दौरान कंपनी ने पेमेंट गेटवे पर 127.6 करोड़ रुपये, कर्मचारियों के फायदे के लिए 39.2 करोड़ रुपये और बिजनेस प्रमोशन के लिए 33.7 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. इसके अलावा अप्रैल से जून अवधि में कंपनी की लेंडिंग ऑपरेशनल लागत 93.4 करोड़ रुपये रही है. वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का खर्च 853 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2022-23 में 617 करोड़ रुपये था.

11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक खुलेगा IPO

मोबिक्विक द्वारा बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दाखिल किए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) में आईपीओ का इश्यू घटाकर 572 करोड़ रुपये कर दिया गया है, यह पहले 700 करोड़ रुपये था. कंपनी का आईपीओ 11 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक आम निवेशकों के लिए खुलेगा. इसका प्राइस बैंड 265 रुपये से लेकर 279 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

यह कंपनी का है दूसरा प्रयास

मोबिक्विक ने इससे पहले आईपीओ लाने का प्रयास जुलाई 2021 में किया था, यह इसका दूसरा प्रयास है. इससे पहले, कंपनी ने विपरीत बाजार स्थितियों के चलते अपने मसौदा पत्रों को वापस ले लिया था. कंपनी 150 करोड़ रुपये के नए निर्गम से हासिल इनकम का इस्तेमाल इसके वित्तीय सेवा व्यवसाय में जैविक विकास के लिए, 135 करोड़ रुपये अपनी भुगतान सेवाओं के विस्तार के लिए और 107 करोड़ रुपये एआई, मशीन लर्निंग और टेक्नोलॉजी में अनुसंधान और विकास के लिए किया जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago