✕

होम / बिजनेस / बाबा रामदेव की पतंजलि ने जारी किए वित्तीय परिणाम, दूसरी तिमाही में की 9,335 करोड़ की कमाई

बाबा रामदेव की पतंजलि ने जारी किए वित्तीय परिणाम, दूसरी तिमाही में की 9,335 करोड़ की कमाई

Patanjali Ayurved ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में बंपर प्रॉफिट कमाया है. पिछले वर्ष की तुलना में कंपनी को 23 प्रतिशक से अधिक कमाई हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की है. इस चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने बंपर मुनाफा कमाया है. कंपनी ने पिछले 3 महीनों में करीब 9,335 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें पंतजलि फूड्स की ओएफएस से की गई कमाई के साथ-साथ अन्य इकाइयों से मिली आय भी शामिल है. तो आइए कंपनी के वित्तीय परिणाम पर एक नजर डालते हैं. 

इतना बढ़ा प्रॉफिट

बाबा रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद की कुल आमदनी पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 23.15 प्रतिशत बढ़कर 9,335.32 करोड़ रुपये हो गई है. कंपनी रजिस्ट्रार को दी सूचना में कहा कि इसमें पतंजलि फूड्स (पूर्व में रुचि सोया) की बिक्री पेशकश (ओएफएस) और समूह की अन्य इकाइयों से आय शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में पतंजलि आयुर्वेद की पंतजलि फूड्स के अलावा इनकम में शानदार बढ़ोतरी हुई है. जो पिछले साल 46.18 करोड़ रुपये थी वह बढ़कर 2,875.29 करोड़ रुपये हो गई है.

पिछले साल हुआ था घाटा
बाबा रामदेव की कंपनी को पिछले वित्त वर्ष में भारी नुकसान झेलना पड़ा था. पतंजलि आयुर्वेद की ओर से एक जुलाई 2022 को अपने फूड कारोबार को पंतजलि फूड्स को हस्तांतरित करने के कारण उसके रेवेन्यू में 14.25 फीसदी की गिरावट आई थी और वह घटकर 6,460.03 करोड़ रुपये तक रह गया था. पतंजलि के खाद्य कारोबार में बिस्कुट, घी, अनाज और न्यूट्रास्युटिकल्स शामिल हैं. वहीं, कंपनी के रेवेन्यू में गिरावट के बाद उसी साल फिर से उसकी आमदमी बढ़ी भी थी. पतंजलि आयुर्वेद की आमदनी वित्त वर्ष 2022-23 में 7,533.88 करोड़ रुपये और कुल मुनाफा 578.44 करोड़ रुपये रहा. वित्त वर्ष 2023-24 में इसका कुल लाभ पांच गुना होकर 2,901.10 करोड़ रुपये हो गया. गैर-सूचीबद्ध इकाई पतंजलि आयुर्वेद की कुल आय (अन्य आय समेत) वित्त वर्ष 2022-23 में 7,580.06 करोड़ रुपये थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

6 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

8 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

9 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

9 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

9 hours ago

बड़ी खबरें