होम / बिजनेस / बाजार पर कब्जे की कवायद: Ramdev की Patanjali ने लॉन्च किए 14 नए प्रोडक्ट्स 

बाजार पर कब्जे की कवायद: Ramdev की Patanjali ने लॉन्च किए 14 नए प्रोडक्ट्स 

पतंजलि फूड्स लिमिटेड का नाम पहले रुचि सोया इंडस्ट्रीज था, लेकिन पतंजलि के इसका अधिग्रहण करने के बाद नाम बदल दिया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) तेजी से कारोबारी दुनिया में पैर फैलाते जा रहे हैं. बाबा की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड (Patanjali Foods Limited) ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करके बाजार में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करने की कोशिश की है. कंपनी ने विभिन्न कंज्यूमर सेगमेंट के लिए कुल 14 नए उत्पाद पेश किए हैं. इसमें नए रागी बिस्किट, 7-ग्रेन बिस्किट, डाइजेस्टिव बिस्किट, स्पोर्ट्स ड्रिंक और ब्रैंडेड ड्राई फ्रूट्स भी शामिल हैं. 

बाबा को मुनाफे की आस 
पतंजलि ने स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए Nutrela Sports लॉन्च किया है. इसमें स्पोर्ट्स ड्रिंक और स्पोर्ट्स विटामिन एंड मिनरल सप्लीमेंट शामिल है. इसके अलावा कंपनी ने न्यूट्रेला मैक्स मिलेट्स और न्यूट्रेला मैक्सएक्सनट्स भी बाजार में पेश कर दिया है. दरअसल, स्पोर्ट्स न्यू्ट्रिशन प्रोडक्ट्स की डिमांड में तेजी देखने को मिली है. एक रिपोर्ट बताती है कि भारतीय स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन इंडस्ट्री साल 2028 तक 18 फीसदी की CAGR (Compound Annual Growth Rate) से बढ़ने का अनुमान है. इसी के साथ ही बढ़कर 8000 करोड़ रुपए की हो जाएगी. इसी को ध्यान में रखते हुए बाबा रामदेव ने न्यूट्रेला स्पोर्ट्स लॉन्च लॉन्च किया है. 

45000 करोड़ का टर्नओवर   
नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग के दौरान रामदेव ने बताया कि पतंजलि का टर्नओवर लगभग 45000 करोड़ रुपए है. हम दुनिया में करीब 200 करोड़ और भारत में 70 करोड़ लोगों तक पहुंच गए हैं. बाबा बे आगे कहा कि हमने कई विदेशी कंपनियों को शीर्षासन कराकर भारतीय बाजार से विदाई दे दी है. 
भारत में पहले विदेशी कंपनियों का कब्जा था. बिस्किट से लेकर घी, तेल, आटा और चावल सहित पूरी रसोई विदेशी कंपनियों के सामान से भरी रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है. पतंजलि के उत्पादों ने पूरी तस्वीर उलटकर रख दी है. आज आपको घर-घर में पतंजलि का सामान देखने को मिल जाएगा.  

उछाल मार रहे शेयर
पतंजलि फूड्स लिमिटेड का नाम पहले रुचि सोया इंडस्ट्रीज था, लेकिन सितंबर, 2019 में पतंजलि के इसका अधिग्रहण करने के बाद पिछले साल ही रुचि सोया का नाम बदलकर पतंजलि फूड्स किया गया. उधर, नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग के साथ ही शेयर बाजार में पतंजलि के शेयर उछाल पर हैं. खबर लिखे जाने तक इनमें 1.23% की तेजी आ चुकी थी. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 10.75% का रिटर्न दे चुके हैं और एक महीने में यह आंकड़ा 18.48% रहा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

2 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

7 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

7 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

9 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

9 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

7 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

2 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

11 hours ago