होम / बिजनेस / कर्ज में डूबी इस कंपनी पर आया Baba Ramdev का दिल, इतने का दिया Offer

कर्ज में डूबी इस कंपनी पर आया Baba Ramdev का दिल, इतने का दिया Offer

बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने कर्ज में डूबी रोल्टा इंडिया को खरीदने में दिलचस्प दिखाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाबा रामदेव (Baba Ramdev) कर्ज में डूबी एक कंपनी पर दांव लगाने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) ने रोल्टा इंडिया (Rolta India) के अधिग्रहण में दिलचस्पी दिखाई है. पतंजलि आयुर्वेद ने इसके लिए 830 करोड़ रुपए का कैश ऑफर दिया है. गौर करने वाली बात ये है कि पिछले हफ्ते ही पुणे की कंपनी अशदान प्रॉपर्टीज (Ashdan Properties) को बैंकों ने रोल्टा इंडिया का सबसे बड़ा बोलीदाता घोषित किया था.

NCLT ने बनाई कमिटी
पतंजलि (Patanjali) आयुर्वेद ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने आग्रह किया है कि उसके ऑफर पर भी गौर किया जाए. वहीं, NCLT ने इस पूरे मामले पर एक कमेटी का गठन किया है, जो इसका फैसला करेगी कि पतंजलि को बोली को प्रक्रिया में शामिल किया जाए या नहीं. रोल्टा इंडिया कर्ज के बोझ तले दबी हुई है. उसे 1400 करोड़ रुपए चुकाना है, लेकिन खराब वित्तीय स्थिति के चलते उसके लिए यह संभव नहीं. इसी के मद्देनजर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने रोल्टा इंडिया के खिलाफ दिवालिया कार्रवाही शुरू करने की याचिका दायर की थी. 

कितना लिया था कर्ज?
यूनियन बैंक की याचिका पर जनवरी 2023 में Rolta India के खिलाफ बैंकरप्सी प्रक्रिया शुरू हुई. यूनियन बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के समूह से रोल्टा इंडिया ने 7100 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है. वहीं, सिटी ग्रुप की अगुवाई वाले बैंकों से 6699 करोड़ का अनिसिक्योर्ड पैसा लिया है. कमल सिंह के प्रमोटर वाली यह कंपनी डिफेंस एंड होम लैंड सिक्योरिटी, पावर फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और हेल्थकेयर में सेवाएं देती है. कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो वित्त वर्ष 2022 में कंपनी को 1000 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था और इस दौरान उसका रिवेन्यु महज 38 करोड़ रुपए का था. 

कहां से कहां पहुंच गए शेयर
स्टॉक मार्केट में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें, तो निवेशकों को इस शेयर ने निराश किया है. शुक्रवार को ये शेयर करीब 4 प्रतिशत की छलांग के साथ 2.80 रुपए पर बंद हुआ. पिछले 5 दिनों में इसने 12.00% की बढ़त भी हासिल की है. बढ़त के इन आंकड़ों को देखकर अच्छा लग सकता है, लेकिन यदि हम रोल्टा का कुछ साल पहले का इतिहास देखेंगे तो पता चलेगा कि ये शेयर कहां से कहां आ गया है. साल 2000 में रोल्टा इंडिया 300 रुपए से ऊपर पर ट्रेड कर रहा था और आज इसकी कीमत 3 रुपए भी नहीं है. बाबा रामदेव के इसे खरीदने की दौड़ में शामिल होने के बाद, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इसकी रफ़्तार में तेजी आती है?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 hour ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

2 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

2 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

22 hours ago

बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

2 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 hour ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

2 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

2 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago