होम / बिजनेस / Azad Engineering का हो गया आईपीओ अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें अपना आवेदन

Azad Engineering का हो गया आईपीओ अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें अपना आवेदन

कंपनी कई सेक्‍टरों में काम करती है. कंपनी की तेलंगाना में 4 मैन्‍यूफैक्‍चरिंग यूनिट है और उसके कस्‍टमर चीन, यूरोप और अमेरिका में फैले हुए हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सचिन तेंदुलकर के निवेश वाली कंपनी Azad Engineering का आईपीओ अलॉटमेंट हो चुका है. अगर आपने भी इस आईपीओ के लिए बिड किया है तो आप कई तरीकों से अपना अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं. आज अपनी इस स्‍टोरी में हम आपको इसके अलॉटमेंट और ग्रे मार्केट प्राइस के बारे में बताने जा रहे हैं. इस आईपीओ को 29 तारीख को लिस्‍ट होना है. इस आईपीओ को बाजार से बेहतरीन रिस्‍पांस मिला था, और ये 80 गुना तक सब्‍सक्राइब हुआ.  

कैसे चेक करें अपना आवेदन?  
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर आपने भी Azad Engineering के आईपीओ के लिए आवेदन किया था तो आप अपनी बिड को दो तरीकों से चेक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको BSE की वेबसाइट पर जाएं. आप अपने अलॉटमेंट को चेक करने के लिए https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं. इस लिंक के खुलने के बाद दिए गए विकल्‍प में इक्विट चुनें, अपना आवेदन नंबर डालें और उसके बाद मैं रोबोट नहीं हूं के विकल्‍प पर क्लिक करें. इससे आपको उसकी जानकारी मिल जाएगी. इसके साथ साथ आप रजिस्‍ट्रार की साइट पर जाकर भी आईपीओ अलॉटमेंट की जांच कर सकते हैं. आईपीओ के रजिस्‍ट्रार की साइट पर जाएं और पेज खुलने के बाद ड्रापडाउन मेनू में आजाद इंजीनियरिंग चुनें. अब अपना पैन नंबर, एप्‍लीकेशन नंबर और डीमैट एकाउंट का विकल्‍प चुनें. कैप्‍चा भरने के बाद सबमिट का बटन दबा दें. 

कब आया था कंपनी का आईपीओ 
Azad Engineering वो कंपनी है जिसमें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी निवेश किया है. ये कंपनी 740 करोड़ रुपये जुटाने के मकसद से 20 दिसंबर को लेकर आई थी जिसके बाद 22 दिसंबर को इसमें बिड करने की आखिरी तारीख थी. आईपीओ को निवेशकों का बड़ा समर्थन मिला और बंद होने तक आईपीओ 80 गुना से ज्‍यादा सब्‍सक्राइब हो गया. 

क्‍या करती है Azad Engineering? 
कंपनी एयरोनॉटिक्‍स से लेकर क्रॉयोजनिक इंजन के पार्टस बनाने का काम करती है. कंपनी एनर्जी सेक्‍टर में ओईएम (original equipment manufacturer) सेवाएं देने का भी काम करती है. कंपनी 740 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई है. कंपनी डिफेंस और ऑयल एंड गैस में काम करती है. इस कंपनी की हैदराबाद के तेलंगाना में 4 मैन्‍यूफैक्‍चरिंग यूनिट हैं. कंपनी दो और मैन्‍यूफैक्‍चरिंग फैसिलिटी लगाने को लेकर काम कर  रही है. कंपनी के कस्‍टमर चीन, अमेरिका, यूरोप, पश्चिम एशिया और जापान तक में फैले हुए हैं. 

ये भी पढें: जानते हैं रघुराम राजन को गवर्नर रहते हुए कितनी मिलती थी सैलरी? खुद उन्‍होंने किया खुलासा
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

7 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.