✕

होम / बिजनेस / 77 गुना सबस्क्राइब हुआ Azad Engineering का IPO, किसने खरीदे कितने शेयर?

77 गुना सबस्क्राइब हुआ Azad Engineering का IPO, किसने खरीदे कितने शेयर?

इन्वेस्टर्स द्वारा कंपनी के 77.96 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई जा रही है जबकि कंपनी द्वारा केवल 1. 1 करोड़ शेयर ही जारी किये गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय के दौरान हमें काफी शानदार IPOs यानी इनिशियल पब्लिक ऑफर देखने को मिले हैं और साथ ही कई कंपनियों के IPOs को जनता का भरपूर प्यार भी मिला है. फिलहाल आजाद इंजिनयरिंग (Azad Engineering IPO) को लेकर एक काफी बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि आजाद इंजीनियरिंग के IPO को अभी तक 77 गुना सबस्क्राइब किया जा चुका है और आज इस IPO को सबस्क्राइब करने का आखिरी दिन है. 

Azad Engineering IPO में सबसे आगे कौन?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजाद इंजीनियरिंग के IPO (Azad Engineering IPO) को अभी तक 77 गुना सबस्क्राइब किया जा चुका है और इन्वेस्टर्स के द्वारा कंपनी के 77 करोड़ 96 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई जा रही है जबकि कंपनी के द्वारा केवल 1 करोड़ 1 लाख शेयर ही जारी किये गए थे. अभी तक आजाद इंजीनियरिंग के IPO को सबस्क्राइब करने के मामले में सबसे आगे योग्य संस्थागत खरीदार (Qualified Institutional Buyers) नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपने लिए आवंटित हिस्से के मुकाबले 169.46 गुना बोली लगाई है. 

किसने की कितने शेयरों की मांग?
योग्य संस्थागत खरीदारों के अलावा उच्च नेट-वर्थ वाले खरीदारों (गैर संस्थागत खरीदारों) ने आजाद इंजीनियरिंग के IPO (Azad Engineering IPO) में आरक्षित अपने हिस्से के मुकाबले 87 गुना अधिक बोली लगाई है और रिटेल इन्वेस्टर्स ने अपने लिए आरक्षित हिस्से के मुकाबले 22.46 गुना बार बोली लगाई है. आपको बता दें कि कंपनी के IPO में 4 करोड़ रुपयों की कीमत वाले शेयर कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखे गए थे और आरक्षित हिस्से के मुकाबले कर्मचारियों ने 13.29 गुना अधिक शेयरों की बोली लगाई है. 

Azad Engineering का उद्देश्य
आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering IPO) तेलंगाना आधारित एक कंपनी है और यह कंपनी विभिन्न मशीनों के उपकरणों का निर्माण करती है. इस IPO के द्वारा तेलंगाना आधारित कंपनी 740 करोड़ रुपए इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रही है. इस IPO के माध्यम से कंपनी द्वारा कुल 240 करोड़ रुपयों की कीमत के नए शेयर जारी किये जायेंगे और साथ ही 500 करोड़ रुपयों की कीमत वाले शेयरों को OFS यानी ऑफर फॉर सेल के माध्यम से भी जारी किया जाएगा.
 
यह भी पढ़ें: 2023 में इन IPOs ने इन्वेस्टर्स को किया मालामाल, दिया 100% से अधिक रिटर्न!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

16 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago