होम / बिजनेस / अभेद्य किले में तब्दील हुई अयोध्या,ये एजेंसियां रख रही हैं चप्पे चप्पे पर नजर
अभेद्य किले में तब्दील हुई अयोध्या,ये एजेंसियां रख रही हैं चप्पे चप्पे पर नजर
22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या जा रहे हैं. जहां वो करोड़ों रुपये की परियाजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
22 जनवरी को होने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले समूची अयोध्या को अभेद्य किले में बदलने को लेकर काम किया जा रहा है. राज्य के विशेष सुरक्षा दस्तों से लेकर केन्द्रीय एजेंसिया अयोध्या को लेकर मिलने वाले हर इनपुट की बारीकी से जांच कर रही है, जिससे अवधपुरी में होने वाले इस कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया जा सके.
इनके जिम्मे होगी अयोध्या की सुरक्षा
अयोध्या में सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी यूपी पुलिस के पास होगी. यूपी पुलिस के साथ इस काम पीएससी और सीएपीएफ के कई दस्ते इस जिम्मेदारी को संभालेंगे. यूपी पुलिस में भी सीआईएसएफ की तर्ज पर विशेष दस्ते का गठन किया गया है. इस दस्ते का नाम है यूपीएसएसएफ. यूपीएसएसएफ को चेकिंग और जांच अभियान की गहन ट्रेनिंग दी गई है. इसके अलावा केन्द्रीय जांच एजेंसियां अयोध्या में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर मिलने वाले हर इनपुट को यूपी एटीएस के साथ मिलकर गंभीरता से ले रहे हैं. यूपी एटीएस की दो टीमों को पहले ही अयोध्या में तैनात कर दिया गया है. सिर्फ जमीन ही नहीं सरयू नदी पर भी यूपी पुलिस का पहरा चौकस कर दिया गया है.
अयोध्या में गली-गली में लगाए गए सीसीटीवी
समूची अयोध्या की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए मुख्य प्रवेश स्थल से लेकर प्रमुख गलियों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सीसीटीवी लगाया जा रहा है. सीसीटीवी से नजर रखने के लिए केन्द्रीय कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. जहां कई पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इनके अतिरिक्त बड़ी संख्या में जवानों को अयोध्या में रिजर्व रखा गया है, जिससे किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर उस पर कार्रवाई की जा सके. शहर के प्रमुख स्थलों से लेकर मंदिर परिसर में ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है.
पहले 30 को जाएंगे पीएम मोदी
सबसे पहले 30 दिसंबर को पीएम मोदी अयोध्या के दौरे पर जा रहे हैं. जहां वो अयोध्या एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक का उद्घाटन करेंगे. गौरतलब है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या एयरपोर्ट की भूमिका अहम होने जा रही है. माना जहा रहा है कि 100 विमान उस दिन अयोध्या आएंगे और सभी मेहमानों के आने जाने से लेकर दूसरे सभी इंतजाम को देखते हुए एयरपोर्ट की भूमिका अहम होने वाली है. ऐसे में यूपी पुलिस के लिए जिम्मेदारी अहम होने जा रही है.
ये भी पढें: अब इस टर्नओवर पर तय होगी जुर्माने की राशि, CCI ने बनाया नया नियम
टैग्स