होम / बिजनेस / बाजार में सुनामी के बीच भी मजबूती से डटा रहा Ayodhya से रिश्ते वाला ये शेयर 

बाजार में सुनामी के बीच भी मजबूती से डटा रहा Ayodhya से रिश्ते वाला ये शेयर 

शेयर बाजार में आज सुनामी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए आज का दिन बड़ी गिरावट के नाम रहा. सेंसेक्स 1,628.02 अंक और निफ्टी 460.35 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. मार्केट में आई इस सुनामी में निवेशकों के 4 लाख करोड़ से ज्यादा डूब गए. हालांकि, कुछ कंपनियों के शेयर ऐसे भी रहे, जो इस गिरावट के बीच भी मजबूती के साथ खड़े रहे. इन्हीं में एक नाम है Allied Digital Service का. आईटी सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी का स्टॉक बुधवार को करीब 2 फीसदी की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा. 

करीब 2 फीसदी का उछाल 
Allied Digital Service के शेयरों में मजबूती की वजह है कंपनी का अयोध्या कनेक्शन. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का चुनाव अयोध्या स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर (MSI) के रूप में हुआ है. एमएसआई एक ऐसी संस्था होती है, जो किसी स्मार्ट बिल्डिंग या सिटी में सभी सिस्टम को जरूरत के आधार पर एक साथ जोड़ती है. मंगलवार के कारोबार में जरूर इस स्टॉक में गिरावट देखने को मिली, लेकिन बुधवार को यह तेजी हासिल करने कामयाब रहा. कारोबार की समाप्ति पर ये शेयर 1.91% उछाल के साथ 184.40 रुपए पर पहुंच गया था.

ये भी पढ़ें - Stock Market Crash: गुलजार बाजार को आखिर लग गई किसकी नजर? सामने आए ये कारण

अयोध्या से जुड़ा मजबूत रिश्ता 
एलाइड डिजिटल सर्विस को अयोध्या स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में ITMS कंट्रोल रूम-CCTV सर्विलांस का काम दिया गया है. यह काम पूरा करने के बाद कंपनी 5 सालों तक ऑपरेशन और मेंटेनेंस का भी काम करेगी. यानी अयोध्या के साथ उसका मजबूत रिश्ता जुड़ गया है. इस प्रोजेक्ट का मुख्य लक्ष्य शहर में सिक्योरिटी को मजबूत करना है. बता दें कि अयोध्या को बड़े शहरों की तरह विकसित किया जा रहा है. आने वाले समय में यहां विकास का पहिया काफी तेजी से घूमने की उम्मीद है. ऐसे में दिग्गज कारोबारी समूह भी यहां संभावनाएं तलाश रहे हैं.

एक साल में 83% की बढ़त
कंपनी का शेयर मंगलवार को 5.6% की गिरावट के साथ 181.15 पर बंद हुआ है और आज इसमें 1.91% की तेजी आई है. यदि पिछले 2 हफ्तों की बात करें, तो Allied Digital Service का स्टॉक 40% से ज्यादा बढ़ चुका था. एक साल में इसने 82.76% का रिटर्न दिया है. कंपनी की इनकम की बात करें, तो इसका 85 प्रतिशत हिस्सा सरकार से और 15 प्रतिशत गैर-सरकारी कंपनियों से आता है. कंपनी शोलापुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और लखनऊ सेफ सिटी प्रोजेक्ट को पूरा कर चुकी है. अब उसे अयोध्या स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

15 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

18 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

19 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

15 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

19 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

18 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

18 hours ago