✕

होम / बिजनेस / Axis Bank का मार्च तिमाही में ₹7117 करोड़ मुनाफा, मामूली बढ़ा NPA; ₹1 का डिविडेंड घोषित

Axis Bank का मार्च तिमाही में ₹7117 करोड़ मुनाफा, मामूली बढ़ा NPA; ₹1 का डिविडेंड घोषित

डिविडेंड पर बैंक की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लिया जाना बाकी है. यह मंजूरी मिलने के बाद डिविडेंड का पेमेंट 30 दिन के अंदर कर दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के एक और दिग्गज एक्सिस बैंक ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. बैंक का मुनाफा 7117.5 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 7130 करोड़ रुपए और दिसंबर तिमाही में यह 6303 करोड़ रुपए था. यह शेयर फ्लैट 1207 रुपए पर बंद हुआ. इससे पहले HDFC Bank और ICICI Bank ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया था जो शानदार रहा है.

कैसे रहे नतीजे?

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर फ्लैट और तिमाही आधार पर 13% ग्रोथ के साथ 7117 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट  2% ग्रोथ के साथ 10752 करोड़ रुपए रहा.NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम 6% ग्रोथ के साथ 13811 करोड़ रुपए रही. नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.97% रहा और तिमाही आधार पर इसमें 4 bps का सुधार दर्ज किया गया.

असेट क्वॉलिटी में आया सुधार 

असेट क्वॉलिटी की बात करें तो ग्रॉस एनपीए 1.28%  रहा जो Q3 में 1.46% और एक साल पहले समान तिमाही में 1.43% था. नेट एनपीए की बात करें तो यह 0.33% रहा जो दिसंबर तिमाही में 0.35% और एक साल पहले समान तिमाही में 0.31% था. ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स 1.83% रहा जो दिसंबर तिमाही में 1.64% और एक साल पहले 2% था. Q4 में बैंक ने 1359 करोड़ रुपए की प्रोविजनिंग की. ROE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी 20.35% से घटकर 16.98% पर आ गया है.

FY25 में ओवरऑल बैंक का प्रदर्शन

FY25 में बैंक के ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो नेट इंटरेस्ट इनकम 9% उछाल के साथ 54348 करोड़ रुपए रही. ऑपरेटिंग रेवेन्यू 10% उछाल के साथ 79605 करोड़ रुपए रहा.ऑपरेटिंग प्रॉफिट 13% उछाल के साथ 42105 करोड़ रुपए रहा.नेट प्रॉफिट 6% उछाल के साथ 26373 करोड़ रुपए रहा. ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स 1.83% से घटकर 1.74% रहा और ROE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी 18.86% से घटकर 16.52% रहा.

डिविडेंड का ऐलान

बैंक के निदेशक मंडल ने पिछले वित्त वर्ष के लिए प्रति शेयर एक रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है. हालांकि, इसके लिए अगली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी आवश्यक होगी. एक्सिस बैंक के शेयर की बात करें तो गुरुवार को यह 1207.30 रुपये पर बंद हुआ. एक दिन पहले के मुकाबले शेयर में 0.07% की मामूली बढ़त दर्ज की गई.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

1 hour ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

2 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

2 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

4 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

4 hours ago

बड़ी खबरें