होम / बिजनेस / Axis Bank ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे, इतना हुआ मुनाफा 

Axis Bank ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे, इतना हुआ मुनाफा 

बैंक के ओवरऑल नतीजों को देखें तो उसे सभी मोर्चों पर अच्‍छे नतीजे हाथ लगे हैं. बैंक के एनपीए में भी सुधार हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक्सिस बैंक ने दूसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. नतीजों के अनुसार बैंक का नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में बढ़कर 5863 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. बैंक ने बुधवार को ये जानकारी दी है. वहीं अगर वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो पिछले साल बैंक ने 5329 करोड़ रुपये कमाए थे.

क्‍या बोले बैंक के सीईओ? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नतीजों के जारी होने के बाद एक्सिस बैंक के सीईओ और एमडी अमिताभ चौधरी ने कहा कि दुनिया भर में फैली अस्थिरता के बीच भारत की स्थिति बेहतर बनी हुई है. अमिताभ ने कहा कि त्‍योहारी सीजन में हमें अच्‍छी मांग देखने को मिल रही है. हमें अपने सभी कारोबारी खंडों में अच्‍छी बढ़ोतरी की उम्‍मीद है. 

नेट इंटरेस्‍ट में इतना हुआ इजाफा 
मीडिया‍ रिपोर्ट के अनुसार, बैंक के नेट इंटरेस्‍ट इनकम में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है जबकि तिमाही आधार पर 3 फीसदी के उछाल के साथ 12315 करोड़ रुपये रही है. नेट इंटरेस्‍ट मार्जिन 4.11 फीसदी रहा,  जो सालाना आधार पर 15 बेसिस प्‍वॉइंट ज्‍यादा है. बैंक के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी अच्‍छा उछाल देखने को मिला है. इसमें 12 फीसदी के इजाफे के साथ ये 85625 करोड़ रुपये रहा है. वहीं नेट प्रॉफिट 10 फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ 5864 करोड़ रुपये रही है. 

कैसा रहा है बैंक के एनपीए का हाल? 
बैंक की दूसरी तिमाही के नतीजे बता रहे हैं कि रिटर्न ऑन इक्विटी 18.67 फीसदी रहा है. वहीं रिटर्न ऑन एसेट 1.83 प्रतिशत रहा. अगर सालाना आधार पर ग्रास एनपीए को देखें तो 77 बेसिस प्‍वॉइंट की गिरावट के साथ 1.73 फीसदी रहा. जबकि तिमाही आधार पर इसमें 23 बेसिस प्‍वॉइंट की कमी देखने को मिली है. वहीं नेट एनपीए 15 बेसिस प्‍वॉइंट के सालाना और 5 बेसिस प्‍वॉइंट की तिमाही गिरावट के साथ 0.36 फीसदी रहा. दूसरी तिमाही में बैंक 12 लाख क्रेडिट कार्ड जारी करने में कामयाब रहा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

8 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

8 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

4 hours ago