होम / बिजनेस / शेयर बाजार में बड़े नुकसान से बचना है, तो इस ऑप्शन के बारे में जान लें

शेयर बाजार में बड़े नुकसान से बचना है, तो इस ऑप्शन के बारे में जान लें

यदि आप स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव में भारी नुकसान से बचना चाहते हैं, तो इसके बारे में जानकारी होना बेहद ज़रूरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: शेयर बाजार में एक आम टर्म है स्टॉप लॉस (Stop Loss), लेकिन ज़्यादातर लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है. यदि आप स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव में भारी नुकसान से बचना चाहते हैं, तो इसके बारे में जानकारी होना बेहद ज़रूरी है. तो चलिए, इसे समझते हैं.

स्टॉप लॉस जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, इसे नुकसान रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. शेयर बाजार किसी जुए की तरह है, जहां कभी आप मुनाफा कमाते हैं, तो कभी घाटा भी उठाना पड़ता है. यानी आपको दोनों के लिए तैयार रहना चाहिए. यदि आप 100 रुपए का कोई शेयर खरीदते हैं, तो वो 120 भी पहुंच सकता है और 80 भी आ सकता है. ऐसे में यदि आप 90 रुपए पर स्टॉप लॉस लगा देते हैं, तो शेयर के उस कीमत पर पहुंचते ही वो अपने आप बिक जाएगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि स्टॉप लॉस हमेशा मार्केट प्राइस से नीचे रखा जाता है, ताकि ट्रेडर उस कीमत पर शेयर बेच सके जिससे उसे ज्यादा नुकसान न हो.

दूसरे शब्दों में कहें तो आप किसी शेयर की मौजूदा कीमत पर उसमें संभावित नुकसान की सीमा तय कर लेते हैं. इसके बाद आप Stop Loss लगाते हैं, जिससे नुकसान कम हो जाता है. 

इनके लिए ज्यादा फायदेमंद

Stop Loss उन निवेशकों के लिए ज्यादा फायदेमंद रहता है, जो नियमित रूप से ट्रेडिंग नहीं करते या अपने स्टॉक को रेगुलर मॉनीटर नहीं कर पाते. मान लीजिये आज आपके किसी शेयर की कीमत 200 रुपए है. दो दिन तक आप मार्केट से बेखबर रहते हैं, तीसरे दिन जब आप बाजार देखते हैं तो पाते हैं कि 200 रुपए का शेयर 150 पहुंच गया है. ऐसी स्थिति में यदि आपने स्टॉप लॉस लगाया होता तो नुकसान को सीमित किया जा सकता था. स्टॉप लगाने का ऑप्शन आपके ट्रेडिंग अकाउंट में संबंधित शेयरों के पास ही होता है.

Target Price क्या है? 

बाय-सेल की एडवाइस देते समय एक्सपर्ट्स अक्सर टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस का जिक्र करते हैं. स्टॉप लॉस तो हमने समझ लिए, अब जानते हैं कि टारगेट प्राइस क्या होता है. उदाहरण के लिए, आप किसी कंपनी का शेयर खरीदना चाहते हैं. अभी उसकी कीमत 200 रुपए है. अगले कुछ महीनों में इसकी कीमत बढ़कर 220 होने की उम्मीद है, तो इसका मतलब हुआ कि संबंधित शेयर का Target Price 220 है. यानी कि आपने 200 रुपए की कीमत पर शेयर को 220 रुपए के Target Price के साथ खरीदा है. आप 220 रुपए पहुंचने पर इस शेयर को बेचकर मुनाफा हासिल कर सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

20 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

22 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

20 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.