✕

होम / बिजनेस / दिल्ली मेट्रो के लिए ऑटोमेटिड गेट, वैलिडेटर्स और कार्ड रीडर बनाएगी Aurionpro, DMRC से मिला बड़ा ऑर्डर

दिल्ली मेट्रो के लिए ऑटोमेटिड गेट, वैलिडेटर्स और कार्ड रीडर बनाएगी Aurionpro, DMRC से मिला बड़ा ऑर्डर

Aurionpro को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) से ऑटोमेटिड फेयर कलेक्शन (AFC) टेक्नोलॉजी और मैन्यूफैक्चर्ड सॉल्यूशन्स का ऑर्डर मिला है. भारत में चेन्नई के बाद Aurionpro के लिए ये दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑरियनप्रो (Aurionpro) ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) से एक बड़ा ऑर्डर प्राप्त करने की घोषणा की है. इस ऑर्डर के तहत, ऑरियनप्रो दिल्ली मेट्रो के विस्तृत चरण I, II और III नेटवर्क के विभिन्न संचालन क्षेत्रों के लिए ऑटोमेटिड फेयर कलेक्शन (AFC) टेक्नोलॉजी और मैन्यूफैक्चर्ड सॉल्यूशन्स प्रदान करेगा, जिसमें स्वचालित गेट्स, वैलिडेटर्स और कार्ड रीडर्स शामिल हैं. इस प्रोजेक्ट के लिए AFC गेट्स पूरी तरह से भारत में ऑरियनप्रो के गाजियाबाद स्थित स्टेट ऑफ द आर्ट फैसिलिटी में निर्मित किए जाएंगे, जो सरकार की "मेक इन इंडिया" पहल के अनुरूप है. बता दें. इससे पहले कंपनी को नवंबर 2024 में चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण के लिए एएफसी प्रणाली देने के लिए चेन्नई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमआरएल) से भी एक प्रोजेक्ट मिला था. 

ऑरियनप्रो की स्मार्ट ट्रांजिट क्षेत्र में स्थिति होगी मजबूत

यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ऑरियनप्रो की स्मार्ट ट्रांजिट क्षेत्र में एक भरोसेमंद टेक्नोलॉजी साझेदार के रूप में स्थिति को मजबूत करती है और दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो सिस्टमों में से एक के लिए उन्नत, कुशल और स्थानीय रूप से मैन्यूफैक्चर्ड ट्रांजिट सॉल्यूशन प्रदान करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. दिल्ली मेट्रो को भारत में मेट्रो रेल सेवाओं के पथप्रदर्शक होने का गौरव प्राप्त है, जिसने देश भर के शहरी परिवहन प्रणालियों के लिए मानक स्थापित किया है. इस प्रोजेक्ट को सौंपा जाना ऑरियनप्रो की स्मार्ट ट्रांजिट क्षेत्र में इनोवेटिव और विश्वसनीय समाधान प्रदान करने की प्रतिष्ठा को रेखांकित करता है.

प्रतिक्रिया

ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के टेक इनोवेशन ग्रुप के प्रेजिडेंट और ग्लोबल हेड संजय बाली ने कहा है कि हम दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जो भारत की शहरी परिवहन प्रणालियों में एक पथप्रदर्शक और उत्कृष्टता का प्रतीक है. यह प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट न केवल भारत के स्मार्ट ट्रांजिट क्षेत्र में हमारे बढ़ते प्रभाव और स्वीकृति को मजबूत करती है, बल्कि स्थानीय रूप से निर्मित समाधानों के माध्यम से इनोवेटिव और 'मेक इन इंडिया' के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है. इस प्रोजेक्ट के तहत जो गेट्स, वैलिडेटर्स और पेमेंट कार्ड रीडर्स प्रदान किए जाएंगे, वे मजबूत, स्वदेशी रूप से विकसित ऑरियनप्रो उत्पाद हैं. चेन्नई में हालिया सफलता के बाद, दिल्ली मेट्रो के साथ यह जीत एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो भारत और दुनिया के मेट्रो मानचित्र पर हमारे बढ़ते पदचिह्न को उजागर करती है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago