✕

होम / बिजनेस / AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे, नेट प्रॉफिट में हुआ 571 करोड़ का इजाफा

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे, नेट प्रॉफिट में हुआ 571 करोड़ का इजाफा

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की इनकम बढ़कर 4,549 करोड़ रुपये हो गई, जोकि एक साल पहले इसी अवधि में 2,957 करोड़ रुपये थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी ने बताया है कि ब्याज आय में सुधार के चलते 30 सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 42 प्रतिशत बढ़कर 571 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, एक वर्ष पहले इसी अवधि में 402 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था. 

इतनी हुई टोटल इनकम 
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने नियामकीय फाइलिंग में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी टोटल इनकम बढ़कर 4,549 करोड़ रुपये हो गई है, जोकि एक साल पहले इसी अवधि में 2,957 करोड़ रुपये थी. जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय बढ़कर 1,974 करोड़ रुपये हो गई, जो 2023 की सितंबर तिमाही में 1,249 करोड़ रुपये थी, जिसमें 58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. वहीं, शुद्ध एनपीए या खराब ऋण भी बढ़कर 0.75 प्रतिशत हो गया, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में यह 0.60 प्रतिशत था. बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात सितंबर 2023 के अंत में 22.4 प्रतिशत से घटकर 18.51 प्रतिशत हो गया है.

डिपॉजिट और लोन पोर्टफोलियो में 1 लाख करोड़ से अधिक राशि
बैंक ने 3 सितंबर, 2024 को यूनिवर्सल बैंक में स्वैच्छिक परिवर्तन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के समक्ष आवेदन दायर किया है. इस तिमाही में डिपॉजिट और लोन पोर्टफोलियो में शेष राशि 1 लाख करोड़ से अधिक हो गई है. वहीं, जमा राशि तिमाही दर तिमाही 12.7 प्रतिशत बढ़कर 109,693 करोड़ तक पहुंच गई.

क्या है शेयर का हाल?
एयू बैंक के शेयर शुक्रवार को 6.72 प्रतिशत की तेजी 602.25 रुपये पर बंद हुए. बता दें, सितंबर 2023 के अंत तक एयू बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 5.5 प्रतिशत से बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गया. हालांकि, बैंक की परिसंपत्ति की गुणवत्ता खराब हो गई और सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) सितंबर तिमाही 2024 के अंत में सकल अग्रिमों के 1.98 प्रतिशत तक बढ़ गईं, जबकि एक साल पहले यह 1.91 प्रतिशत थी.

इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी सहित ये दिग्गज नेता करेंगे प्रचार

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

7 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

2 hours ago