✕

होम / बिजनेस / फ्री वीजा: Gold पर भले ही न लगा हो नीरज का भाला, लेकिन इस कंपनी ने किया वादे का सम्मान

फ्री वीजा: Gold पर भले ही न लगा हो नीरज का भाला, लेकिन इस कंपनी ने किया वादे का सम्मान

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. इसी के साथ भारत के पदकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic 2024) में नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन किया है. वह सिल्‍वर मेडल अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं. नीरज के जैवलिन थ्रो फाइनल से पहले भारत से कनेक्शन वाली एक अमेरिकी कंपनी ने  बड़ा ऐलान किया था. कंपनी ने कहा था कि यदि नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतते हैं , तो सभी भारतीयों को मुफ्त वीजा दिया जाएगा.  भले ही नीरज गोल्ड से चूक गए हों, लेकिन कंपनी अपने ऐलान पर कायम है. यानी वो मुफ्त वीजा दे रही है.

हर तरफ हो रही है चर्चा  
ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म एटलिस (Atlys) के फाउंडर एवं सीईओ मोहक नाहटा (Mohak Nahta) ने कहा ही कि कंपनी पेरिस ओलंपिक से पहले किए गए वादे का सम्मान करते हुए सभी भारतीयों को मुफ्त वीजा देगी. नाहटा ने पिछले सप्ताह अपने लिंक्‍डइन पोस्ट में ऐलान किया था कि यदि  नीरज चोपड़ा गोल्‍ड मेडल जीतते हैं तो वह व्यक्तिगत रूप से सभी को मुफ्त वीजा भेजेंगे. इसके बाद से हर तरफ उनकी चर्चा शुरू हो गई थी.  

कलर मायने नहीं रखता
स्‍टार्टअप के सीईओ ने अपने लेटेस्ट लिंक्‍डइन पोस्ट में कहा है कि वे अपने ऐलान पर कायम हैं. उन्होंने लिखा है - मैंने गोल्‍ड मेडल जीतने पर मुफ्त वीजा देने का वादा किया था, लेकिन आज कहना चाहता हूं कि मेडल का कलर नहीं, भावना महत्‍वपूर्ण होती है. सिल्‍वर मेडल जीतने का जश्‍न मनाने के लिए मैं आज सभी भारतीयों के लिए फ्री वीजा की हमारी मूल पेशकश के साथ आगे बढ़ रहा हूं. यह हमारे लिए राष्ट्रीय गौरव और एकता का उत्सव है.

कंपनी को ऐसे मिला लाभ
बता दें कि मुफ्त वीजा की यह घोषणा दुनिया भर के किसी भी देश के लिए है, लेकिन केवल वही इसका लाभ उठा पाएंगे जो आज ही आवेदन करते हैं. मोहक नाहटा ने अपने पोस्ट में इसकी पूरी जानकारी दी है. बता दें कि इस ऑफर की घोषणा के बाद से एटलीस उनके प्‍लेटफॉर्म पर विजिट करने वालों की संख्‍या में 100 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है.  

पाक के खाते में गोल्ड 
एटलिस (Atlys) के फाउंडर एवं सीईओ के मुताबिक, वीजा आवेदक को सर्विस चार्ज और वीजा लागत दोनों देना होता है, लेकिन सभी भारतीय के लिए ये दोनों चार्ज आज के लिए माफ कर दिया गया है. भारतीय बिना किसी पेमेंट के वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं.  गौरतलब है कि भारत के नीरज चोपड़ा ने पुरुषों के भाला फेंक मुकाबले में 89.45 मीटर की दूरी तय करके सिल्‍वर मेडल जीता था. जबकि पाकिस्‍तानी जैवलिन थ्रोवर अरश नदीम ने गोल्ड पर कब्ज़ा करने में कामयाब हुए हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 hours ago