✕

होम / बिजनेस / Tata Power ने जीती इस प्रोजेक्‍ट के लिए बोली, इतने करोड़ में हुई डील 

Tata Power ने जीती इस प्रोजेक्‍ट के लिए बोली, इतने करोड़ में हुई डील 

इस डील के बाद TATA Power के शेयर में तेजी आने की उम्‍मीद जताई जा रही है. कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे भी बेहद शानदार रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ट्रांसमिशन सेक्‍टर की बड़ी कंपनी Tata Power ने बीकानेर-नीमराना-ट्रांसमिशन प्रोजेक्‍ट का अधिग्रहण  कर लिया है. कई कंपनियों के साथ Tata Power ने भी इसके लिए बोली लगाई थी लेकिन आखिरकार डील टाटा ने जीत ली. Tata Power ने इसके लिए 1544 करोड़ रुपये की बोली लगाई है. कंपनी की ओर से एक्‍सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी में कहा गया है कि उसने बीकानेर-III और नीमराणा-II के लिए बोली जीती है. 

इतने किलोमीटर का बनाया जाना है कॉरिडोर 
दरअसल केन्‍द्र सरकार देश में रिन्‍यूएबल एनर्जी को लेकर तेजी से काम कर रही है. ये प्रोजेक्‍ट उसी का हिस्‍सा है. इस प्रोजेक्‍ट के तहत 340 किलोमीटर लंबे ट्रांसमिशन कॉरिडोर की स्‍थापना की जाएगी. इसमें बीकानेर कॉम्‍प्‍लेक्‍स से 7.7 गीगावॉट नवीनीकरण ऊर्जा की निकासी की योजना बनाई गई है. केन्‍द्रीय ऊर्जा मंत्रालय की इस परियोजना के लिए कंपनी को लेटर ऑफ इंटेट जारी कर दिया गया है. 

इतने सालों तक कंपनी करेगी इसका रखरखाव 
Tata Power इस प्रोजेक्‍ट को बिल्‍ट ऑन ऑपरेट ट्रांसफर के आधार पर विकसित करेगी. इस परियोजना के एसपीवी(स्‍पेशल परपज व्‍हीकल) के ट्रांसफर होने के बाद 24 महीने यानी 2 साल में पूरा होने की उम्‍मीद है. सरकार पूरे देश में 2022 से लेकर 2030 तक 500 गीगावॉट गैर जीवाश्‍म ईंधन को जमा करने की योजना बना रही है. सरकार देश में कार्बन उत्‍सर्जन को कम करने के प्रयासों के तहत उन राज्‍यों में नवीन ऊर्जा को लेकर काम कर रही है जहां उसकी प्रबल संभावना है. 

Tata Power के शेयर में आ सकती है तेजी 
इस डील के बाद आने वाले हफ्ते में टाटा पॉवर के शेयर में और तेजी आने की उम्‍मीद है. Tata Power के शेयर की 52 हफ्तों में हाई वैल्‍यू 278.50 रुपये है जबकि शेयर मौजूदा समय में 275.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. वहीं अगर दूसरी तिमाही के नतीजों की बात करें तो कंपनी ने अपने कर के बाद लाभ में 1017.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की है. जो पिछले साल के समेकित लाभ 915.18 करोड़ से 8.79 प्रतिशत ज्‍यादा है. 

ये भी पढें: HUL में इस पद पर नियुक्त हुए वित्‍त मंत्रालय से रिटॉयर्ड ये अधिकारी, मिली ये जिम्‍मेदारी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

11 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

12 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

12 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

15 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

17 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

18 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

12 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

12 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

13 hours ago