✕

होम / बिजनेस / कंपनी का ये कैसा फरमान, कर्मचारियों से पूछा- टेंशन है? हां, बोलने वालों को नौकरी से निकाला

कंपनी का ये कैसा फरमान, कर्मचारियों से पूछा- टेंशन है? हां, बोलने वालों को नौकरी से निकाला

शार्क टैंक इंडिया में आ चुका होम सलून सर्विस वाला स्टार्टअप यस मैडम (YesMadam) तो आपको याद ही होगा. इस वक्त यस मैडम विवादों में फंस गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोशल मीडिया पर इन दिनों नोएडा बेस्ड एक स्टार्टअप कंपनी का ईमेल चर्चा का हॉट टॉपिक बना हुआ है, जिस पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. दरअसल, स्टार्टअप कंपनी 'यस मैडम' इन दिनों इंटरनेट पर सुर्खियों में है. कंपनी पर एक पूर्व कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि एक मेंटल हेल्थ सर्वे के आधार पर करीब 100 लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है. इस घटना ने सोशल मीडिया पर बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है और लोग अब कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं.

मेंटल हेल्थ सर्वे बना छंटनी का आधार? 

पूर्व कर्मचारी ने बताया कि कंपनी ने एक आंतरिक मेंटल हेल्थ सर्वे कराया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों की मानसिक स्थिति और काम के दबाव को समझना था, लेकिन इस सर्वे के परिणामों को आधार बनाकर उन कर्मचारियों को निकाल दिया गया, जिन्होंने काम के दबाव की शिकायत की थी. कंपनी के इस कदम को कर्मचारियों और इंटरनेट यूजर्स ने अमानवीय करार दिया है. उनका कहना है कि मेंटल हेल्थ पर बातचीत को प्रोत्साहित करने के बजाय, इसे कर्मचारियों के खिलाफ इस्तेमाल करना गलत है.

मेल में क्या लिखा था?

यस मैडम की HR टीम ने मेल में लिखा कि हमने कार्यस्थल पर तनाव का पता लगाने के लिए एक सर्वे किया. आपकी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए और एक स्वस्थ कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए, हमने उन कर्मचारियों को अलग करने का निर्णय लिया है, जिन्होंने अपने तनाव की बात कही. यह कदम तुरंत प्रभाव से लागू होगा. सबसे बड़ी बात कि इस मेल में कंपनी के सह-संस्थापक मयंक आर्या को भी शामिल किया गया था. मयंक आर्या ने सिंगापुर पॉलिटेक्निक से नॉटिकल स्टडीज में डिप्लोमा किया है. 2016 में उन्होंने यस मैडम की स्थापना की. कंपनी का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाते हुए ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं को घर-घर पहुंचाना है. वर्तमान में यस मैडम 50 से अधिक शहरों में सक्रिय है.

लोग क्या कह रहे हैं?

कई लिंक्डइन यूजर्स ने इस कदम की कड़ी आलोचना की. एक यूजर ने लिखा, "तनावग्रस्त कर्मचारियों को निकालना उनकी समस्याओं का समाधान नहीं है." अनुष्का दत्ता ने लिखा, "यस मैडम में कर्मचारियों को ऐसे निकाला गया जैसे वे इंसान नहीं, केवल आंकड़े हैं." वहीं कुछ लोग इसे पीआर स्टंट बता रहे हैं, जबकि, अन्य इसे 'टॉक्सिक वर्क कल्चर' का उदाहरण मानते हैं. हालांकि, अभी तक यस मैडम की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago