✕

होम / बिजनेस / दूसरों की जिंदगी में रंग भरने वाली Asian Paints के तिमाही नतीजे क्यों आए बेरंग? 

दूसरों की जिंदगी में रंग भरने वाली Asian Paints के तिमाही नतीजे क्यों आए बेरंग? 

एशियन पेंट्स लिमिटेड के तिमाही नतीजे उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे हैं, कंपनी के प्रॉफिट में इस बार कमी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोगों के घर को रंगों से भरने वाली एशियन पेंट्स लिमिटेड (Asian Paints Ltd) के तिमाही नतीजे काफी हद तक बेरंग रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  जून में समाप्त पहली तिमाही में कंपनी कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 24.64% घटकर 1,186.79 करोड़ रुपए रहा है. जबकि  पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में कंपनी ने 1,574.84 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था. कंपनी के मुनाफे में आई इस गिरावट की कई वजह बताई जा रही हैं. इसमें भीषण गर्मी, आम चुनाव और बढ़ती महंगाई के चलते मांग में आई कमी प्रमुख हैं. बीते कुछ समय से महंगाई का घोड़ा तेजी से दौड़ रहा है. लोगों की जेब में ज्यादा पैसा नहीं बच रहा है, इसलिए वह घर को पेंट कराने पर खर्चा करने से बच रहे हैं .

इनकम में भी आई कमी
एशियन पेंट्स ने स्टॉक मार्केट को भेजी जानकारी में बताया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में उसकी परिचालन आय घटकर 8,969.73 करोड़ रुपए रह गई है. पिछले साल की सामान तिमाही में यह आंकड़ा 9,182.31 करोड़ रुपए था. जबकि कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 7,559.04 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 7,305.09 करोड़ था. कमजोर ग्रामीण मांग और कच्चे माल की कीमतों के चलते भी कंपनी की ग्रोथ धीमी रही है. एशियन पेंट्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ अमित सिंगले का कहना है कि पेंट इंडस्ट्री के लिए मांग कमजोर रही है. भीषण गर्मी और आम चुनाव का प्रभाव मांग पर पड़ा है.

ये भी पढ़ें - आरक्षण पर कर्नाटक का यू-टर्न, कदम न रोकती तो मुश्किल में पड़ जाती सिद्धारमैया सरकार 

शेयर में गिरावट का दौर 
कंपनी के तिमाही नतीजे उम्मीद अनुरूप नहीं रहे हैं. एक्सपर्ट्स ने एशियन पेंट्स के ऑपरेटिंग मार्जिन के 20-22% के दायरे में रहने की उम्मीद जताई थी. कंपनी का अंतरराष्ट्रीय कारोबार में टैक्‍स से पूर्व लाभ (PAT) 6.5 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 26.5 करोड़ रुपए था. हालांकि, कंपनी को स्थिति में सुधार की उम्मीद है. वहीं स्टॉक मार्केट में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें, तो आज यह गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. गुरुवार को बाजार खुलने के साथ ही एशियन पेंट्स के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक के नुकसान के साथ 2,913 रुपए पर पहुंच गए थे. इस साल अब तक ये शेयर 14 से ज्यादा लुढ़क गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

22 hours ago