होम / बिजनेस / कागजों पर तैयार Bullet Train आखिर पटरी पर कब दौड़ेगी? मिल गया जवाब

कागजों पर तैयार Bullet Train आखिर पटरी पर कब दौड़ेगी? मिल गया जवाब

बुलेट ट्रेन की घोषणा तो काफी पहले हो गई थी, लेकिन अब तक वो पटरी पर नही दौड़ पाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बुलेट ट्रेन की (Bullet Train) सौगात देशवासियों को कब मिलने वाली है, इसकी जानकारी सामने आ गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना कब अमल में आएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के कार्य का निरीक्षण करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबे गलियारे पर सूरत-बिलिमोरा सेक्शन जुलाई-अगस्त 2026 तक चालू हो सकता है. इसके बाद अन्य सेक्शन पर संचालन शुरू किया जाएगा. दूसरे शब्दों में कहें तो देश की जनता बुलेट ट्रेन को दौड़ते हुए 2026 में देख सकती है.

केवल 2 घंटे में तय होगी दूरी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सीमित स्टॉप वाली बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी केवल दो घंटे में तय करेगी. इस रूट पर कुल 12 स्टेशन होंगे. इसे नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है. वैष्णव ने इस प्रोजेक्ट में देरी के लिए महाराष्ट्र की पिछली ठाकरे सरकार को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि यदि तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार ने सभी अनुमतियां तेजी से दी होतीं, तो यह परियोजना अब तक काफी आगे बढ़ चुकी होती. उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही राज्य में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फड़णवीस सरकार बनी, 10 दिन में अनुमतियां दे दी गईं.

ये भी पढ़ें - क्‍या आम्रपाली में है आपका घर, तो इस तारीख तक मिल जाएगा सपनों का आशियाना

भरपाई करने की कोशिश
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 2022 में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ था. शिंदे के विद्रोह के बाद शिवसेना विभाजित हो गई थी, जिसके चलते उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई. एकनाथ शिंदे ने फिर भाजपा के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने. जबकि पूर्व मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फड़णवीस को उपमुख्यमंत्री पद से संतोष करना पड़ा. रेल मंत्री अश्लिनी वैष्णव ने कहा कि दुर्भाग्य से ठाकरे सरकार ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बहुत देरी की, लेकिन अब हम इसकी भरपाई करने की कोशिश करेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

4 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

7 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

8 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

9 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

9 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

8 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

4 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

5 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

7 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

7 hours ago