✕

होम / बिजनेस / Ashok Leyland को MSRTC से मिला बडा ऑर्डर, शेयरों में आया बड़ा उछाल

Ashok Leyland को MSRTC से मिला बडा ऑर्डर, शेयरों में आया बड़ा उछाल

अशोक लीलैंड इन वाइकिंग बसों को नई तकनीक के साथ बनाने जा रहा है. नई तकनीक से निर्माण होने पर बसें ज्‍यादा आरामदायक और सुरक्षित बन रही हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वाहन निर्माता कंपनी Ashok Leyland को महाराष्‍ट्र स्‍टेट रोड ट्रांसपोर्ट निगम से एक बड़ा ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के तहत Ashok Leyland MSRTC को 2104 वाइकिंग बसों की डिलीवरी करेगा. इस ऑर्डर की कीमत 981.45 करोड़ रुपये है. इन बसों के बाद MSRTC में Ashok Leyland की बड़ी संख्‍या हो जाएगी. अशोक लीलैंड को ये ऑर्डर मिलने के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में बड़ा उछाल देखने को मिला. अशोक लीलैंड का शेयर 227.17 रुपये के उछाल पर कारोबार कर रहा है. शेयर में 1.30 का उछाल देखने को मिला है. 
पूरी तरह से आधुनिक होंगी ये बसें
MSRTC को अशोक लीलैंड जो बसें डिलीवर करेगा ये पूरी तरह से आधुनिक और सभी सुविधाओं से युक्‍त होंगी. ये बसें नए सीएमवीआर मानकों का पालन करती हैं. इनकी बॉडी एआईएस 153 मानकों को पूरा करने वाली होंगी. इंजन की क्षमता की बात करें तो उसकी ताकत197 एचपी और रियर एयर सस्‍पेंशन के साथ सिद्ध iGen6 BS 6 ओबीडी 2 तकनीक वाली होंगी. कंपनी का कहना है कि वो बसों की बॉडी का निर्माण नई तकनीक के साथ करने जा रही है. इस नई तकनीक से बनने वाली बसें ज्‍यादा आरामदायक, मजबूत और सुरक्षित होती हैं.

ये भी पढ़ें: देश हो या विदेश सब इस मामले में पीएम मोदी से हैं पीछे, ऐसा करने वाले बने पहले नेता

क्‍या बोले कंपनी के एमडी? 
अशोक लीलैंड के सीईओ शेनू अग्रवाल ने इस ऑर्डर के बाद कहा कि हम महाराष्‍ट्र राज्‍य सड़क परिवहन निगम के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को जारी रखने के लिए पहले से ही प्रतिबद्ध हैं. इस ऑर्डर में हम अत्‍यधिक रूप से कुशल और तकनीकी रूप से उन्‍नत उत्‍पादों के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध हैं, जिससे देश में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलता है. उन्‍होंने कहा कि हमारी कंपनी की अपने ग्राहकों के प्रति बेहतर समझ और उनकी जरूरतों का ध्‍यान रखने की कुशलता ही हमारी ताकत है. 

ऑर्डर का शेयर पर कितना पड़ा असर 
अशोक लीलैंड को मिले इस ऑर्डर का असर उसके शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है. सोमवार को अशोक लीलैंड के शेयरों में 1.30 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला. कंपनी का शेयर 227.10 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी के मार्केट कैप पर नजर डालें तो 66.66 हजार करोड़ रुपये रुपये है. कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का सबसे हाई 245.67 रुपये है जबकि 52 हफ्तों का लो 157.55 रुपये है. के शेयर में पिछले 6 महीने में बड़ी ग्रोथ देखने को मिली है. 6 महीने पहले कंपनी के शेयर की कीमत 176.30 रुपये था. जबकि आज कंपनी के शेयर की कीमत पर नजर डालें तो 227.30 रुपये तक जा चुकी है. 6 महीने में शेयर में 51 रुपये से ज्‍यादा का इजाफा हो चुका है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.