✕

होम / बिजनेस / ZeroPe के साथ फिनटेक सेक्टर में सेकंड इनिंग खेलेंगे अश्नीर, जानें क्या करता है ये App

ZeroPe के साथ फिनटेक सेक्टर में सेकंड इनिंग खेलेंगे अश्नीर, जानें क्या करता है ये App

अशनीर ग्रोवर और उनकी वाइफ माधुरी जैन पिछले काफी समय से विवादों में चल रहे हैं. उनके खिलाफ जांच भी चल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतपे के को-फाउंडर और हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) फिनटेक सेक्टर में दूसरी पारी खेल रहे हैं. इसके लिए उन्होंने मेडिकल लोन ऐप 'जीरोपे' (ZeroPe) की शुरुआत की है. ZeroPe को थर्ड यूनिकॉर्न प्राइवेट लिमिटेड ने डेवलप किया है. इस ऐप के माध्यम से 3, 6, 9 और 12 महीने की अवधि के लिए लोन लिया जा सकता है. फिनटेक सेक्टर में अश्नीर की फर्स्ट इनिंग काफी विवादास्पद रही है, अब देखने वाली बात होगी कि दूसरी पारी में वे क्या करते हैं. 

इस कंपनी से मिलाया हाथ
अश्नीर ग्रोवर के जीरोपे ने लोन देने के लिए दिल्ली की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) मुकुट फिनवेस्ट के साथ पार्टरशिप की है. यह कंपनी 5 लाख रुपए तक का इंस्टेंट प्री-अप्रूव मेडिकल लोन प्रोवाइड करती है. हालांकि, यह सर्विस केवल पार्टनरशिप वाले अस्पतालों में ही मिलती है. भारतपे से विवाद के बाद अश्नीर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ने एक नई शुरुआत की थी. दोनों ने चंडीगढ़ के एंटरप्रेन्योर असीम घावरी के साथ मिलकर पिछले साल जनवरी में थर्ड यूनिकॉर्न की शुरुआत की थी.  विवादों से पुराना नाता  
अशनीर ग्रोवर और उनकी वाइफ माधुरी जैन पिछले काफी समय से विवादों में चल रहे हैं. उनके खिलाफ जांच भी चल रही है. पिछले साल दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EoW) के अनुरोध पर अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था. जून 2023 में EoW ने पैसे के कथित दुरुपयोग और भारतपे चलाने वाली रेजिलिएंट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड को 81 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने के आरोप में ग्रोवर दंपति के अलावा परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के खिलाफ भी FIR दर्ज की थी. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा का मानना है कि BharatPe के संचालन में कथित वित्तीय अनियमितताएं हुईं थीं. वेंडर इनवॉइस मिसमैचिंग थीं. BharatPe ने अश्नीर और उनकी वाइफ पर पैसों की हेरफेर का आरोप लगाया है.

कोर्ट ने लगाई थी फटकार
अश्नीर लगातार भारतपे (BharatPe) पर हमलावर रहे हैं. उनके कई ट्वीट इतने ज्यादा तीखे थे कि कोर्ट को फटकार लगानी पड़ी. पिछले महीने ग्रोवर के एक ट्वीट पर दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने नाराजगी जताई थी. साथ ही कोर्ट ने 48 घंटे के भीतर इस ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया था. अश्नीर ने अपने इस ट्वीट में BharatPe और SBI के चेयरमैन का भी जिक्र किया था. अपने आदेश में दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि अश्नीर ग्रोवर BharatPe की प्रतिष्ठा को नुकसान नहीं पहुंचा सकते और एसबीआई चेयरमैन पर उनका ट्वीट पूरी तरह से टाला जाने योग्य था. दरअसल, ग्रोवर ने अपने ट्वीट में BharatPe और एसबीआई चेयरमैन को छोटे लोग कहा था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

6 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

6 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

7 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

9 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

10 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

9 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

6 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

6 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

7 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

10 hours ago