होम / बिजनेस / PM मोदी के लक्ष्यद्वीप जाते ही इस राज्य के आ गए अच्छे दिन, Google पर कर रहे हैं सर्च
PM मोदी के लक्ष्यद्वीप जाते ही इस राज्य के आ गए अच्छे दिन, Google पर कर रहे हैं सर्च
ट्रैवल साइट आने वाले दिनों में लक्ष्यद्वीप में पर्यटकों के लिए कई तरह के ऑफर लेकर आने वाली हैं. इनमें होटल बुकिंग में छूट से लेकर दूसरे कई ऑफर दिए जा सकते हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
पीएम मोदी ने लक्ष्यद्वीप जाकर देश के लोगों से वहां जाने की अपील क्या की, इस केन्द्र शासित राज्य के तो जैसे दिन ही बदल गए. जब से पीएम मोदी ने इसे लेकर अपील की है तब से ट्रैवल साइटों पर लक्ष्यद्वीप को लेकर सर्च चढ़ गया है. स्थिति ये है कि गूगल जैसी साइटों पर सर्च 3400 प्रतिशत तक बढ़ गया है. ये कई ट्रैवल साइटों पर देखने को मिल रहा है. लक्ष्यद्वीप उन ट्रैवल डेस्टीनेशन में शामिल हो चुका है जहां के बारे में लोग ज्यादा जानकारी ले रहे हैं.
मेक मॉय ट्रिप ने अपने ट्विटर पोस्ट में क्या कहा
मेक मॉय ट्रिप ने इसे लेकर ट्विटर पर पोस्ट किया है जिसमें उसने कहा है कि प्रधान मंत्री की यात्रा के बाद से हमने लक्षद्वीप के लिए ऑन-प्लेटफॉर्म खोजों में 3400% की वृद्धि देखी है. भारतीय समुद्र तटों को लेकर देश के लोगों की रुचि ने 'भारत के समुद्र तट' अभियान को ऑफर और छूट के साथ लॉन्च करने पर मजबूर कर दिया है, जिससे देश के लोग भारत के अंदर मौजूद इन शानदार द्वीपों को देख सकें. इसे लगातार देखते रहिए.
पीएम मोदी ने किया था लक्ष्यद्वीप का दौरा
पीएम मोदी ने 4 जनवरी को लक्ष्यद्वीप का दौरा करने के बाद वहां से लोगों से वहां जाने की अपील की थी. पीएम मोदी ने लक्ष्यद्वीप जाने को लेकर भी अपील की थी तो वहीं वहां के खूबसूरत बीचों को लेकर भी तस्वीरें जारी की थी. पीएम मोदी ने वहां की कई तस्वीरें साझा करते हुए अलग-अलग ट्वीट किए थे. इनमें उन्होंने बताया था कि सुंदर बीच साइट के साथ सुबह की वॉक के क्षण भी सुकून देने वाले थे. उन्होंने ये भी लिखा जो लोग एडवेंचर पसंद करते हैं लक्ष्यद्वीप उनकी भी सूची में शामिल होना चाहिए. अपने प्रवास के दौरान, मैंने स्नॉर्कलिंग का भी प्रयास किया - यह कितना आनंददायक अनुभव था.
ये भी पढ़ें: अब ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां पहुंची सुप्रीम कोर्ट, ये रही इसकी वजह
टैग्स