✕

होम / बिजनेस / बतौर निवेशक रतन टाटा ने कई कंपनियों में लगाया था पैसा, कुछ तो यूनिकॉर्न बन गईं 

बतौर निवेशक रतन टाटा ने कई कंपनियों में लगाया था पैसा, कुछ तो यूनिकॉर्न बन गईं 

रतन टाटा एक दिग्गज निवेशक भी थे, उन्होंने देश-विदेश की कई कंपनियों में निवेश किया था. टाटा ने कुछ साल पहले Paytm में भी छोटी हिस्सेदारी खरीदी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा समूह को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले रतन टाटा (Ratan Tata) ने छोटी-बड़ी कई कंपनियों में निवेश किया था. उनके निवेश वाली कुछ कंपनियां तो यूनिकॉर्न बन गई हैं. दूसरे शब्दों मने कहें तो इन कंपनियों का वैल्यूवेशन 1 बिलियन डॉलर से अधिक पहुंच गया है. टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली.  रतन टाटा के निधन के बाद अब उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

इन पर जताया था भरोसा
एक रिपोर्ट के अनुसार, रतन टाटा ने करीब 46 स्टार्टअप्स में निवेश किया था, जिनमें 38 भारत और शेष दूसरे देशों के हैं. जिन प्रमुख कंपनियों में टाटा ने पैसा लगाया, उनमें ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, टीबॉक्स, लेंसकार्ट, स्नैपडील, अपस्टॉक्स, कार देखो, PayTm मॉल, मॉगलिक्स, शाओमी, अर्बन कंपनी और फर्स्ट क्राई आदि शामिल हैं. टाटा के निवेश वालीं 9 कंपनियां अब यूनिकॉर्न बन चुकी हैं. LENSKART का मार्केट कैप 4.4 अरब डॉलर है. इसी तरह, URBAN COMPANY (2.6 अरब डॉलर), MOGLIX (2.5 अरब डॉलर), PAYTM MALL (2.1 अरब डॉलर) , CARDEKHO (1.3 अरब डॉलर), SNAPDEAL (6.5 अरब डॉलर) CUREFIT (1.5 अरब डॉलर) और UPSTOX (3 अरब डॉलर) भी यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल कर चुकी हैं. 

इन पर भी लगाया दांव
इनके अलावा, पिछले साल तक रतन टाटा ने अल्ट्रोस एनर्जीज, ब्लूस्टोन,स्वस्थ इंडिया और Kaarya में भी निवेश किया था. वहीं, टाटा समूह की बात करें, तो रतन टाटा की अगुवाई में समूह ने लगभग हर सेक्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. उनकी करिश्माई सोच ने टाटा ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचा दिया. आज टाटा समूह FMCG से लेकर एविएशन सेक्टर तक में मजबूती से पैर जमाये हुए है. ग्रुप की दो दर्जन से अधिक कंपनियां शेयर बाज़ार में लिस्टेड हैं. TCS मार्केट कैप के हिसाब से ग्रुप की सबसे मूल्यवान कंपनी है. 2004 में लिस्ट हुई इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 15,43,114.33 करोड़ रुपए है. टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों में TCS के अलावा, टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील, ट्रेंट, टाटा पावर, टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स, इंडियन होटल्स, टाटा कम्युनिकेशंस, Voltas और टाटा एलेक्सी शामिल हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

9 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

18 hours ago

बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

9 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago