✕

होम / बिजनेस / 6 गुना ज्यादा सबस्क्राइब हुआ ये IPO, जानते हैं कंपनी का नाम?

6 गुना ज्यादा सबस्क्राइब हुआ ये IPO, जानते हैं कंपनी का नाम?

कंपनी के शेयरों की मांग में वृद्धि देखि गई है और इन्वेस्टर्स के बीच इस कंपनी के शेयरों की मांग इच्छित राशि से 6 गुना ज्यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चिप डिजाईन करने वाली कंपनी आर्म होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (Arm Holdings Plc) के स्टॉक ने मार्केट में कदम रख लिया है. आर्म होल्डिंग्स के पीछे सॉफ्टबैंक (Softbank Group Corp) का हाथ है और स्टॉक मार्केट में अपनी शुरुआत से कंपनी 5 बिलियन डॉलर्स जितनी राशि इकठ्ठा करने के बारे में विचार कर रही है. 

ज्यादा सबस्क्राइब होने से होगा फायदा?
मामले से जुड़े कुछ लोगों ने बताया है कि कंपनी के शेयरों की मांग में जबरदस्त वृद्धि देखि गई है और इन्वेस्टर्स के बीच इस कंपनी के शेयरों की मांग, इच्छित राशि से 6 गुना ज्यादा है.  मामले के जानकारों का यह भी कहना है कि अमेरिकी मार्केट में लिस्ट की गई इस कंपनी के ज्यादा सबस्क्राइब होने से इसका मजबूत प्रदर्शन तो सुनिश्चित नहीं हो जाता, लेकिन भी माना जा रहा है कि कंपनी 47 डॉलर्स से 51 डॉलर्स प्रति शेयर की अपनी इच्छित कीमत तक जरूर पहुंच सकती है. अगर इस प्राइस रेंज के हिसाब से देखें तो कंपनी के कुल शेयरों की कीमत 50 बिलियन डॉलर्स से 54.5 बिलियन डॉलर्स तक मानी जा रही है.

सॉफ्टबैंक के लिए नहीं है खुशखबरी?
जानकारों का मानना है कि 50 से 54 बिलियन डॉलर्स की यह कीमत सॉफ्टबैंक द्वारा कंपनी के 25% शेयरों के अधिग्रहण के लिए अदा की गई 64 बिलियन डॉलर्स की रकम से कहीं कम है. आपको बता दें कि सॉफ्टबैंक ने अपने 100 बिलियन डॉलर्स वाले विजन फंड से इस कंपनी के 25% हिस्से का अधिग्रहण किया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी के शेयरों को 13 सितंबर को लिस्ट किया जाना है और अभी यह साफ नहीं हो पा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी को इन्वेस्टर्स की तरफ से मांग में वृद्धि देखने को मिलेगी या फिर नहीं. मामले से जुड़े सूत्रों का मानना है कि आने वाले हफ्ते में आर्म होल्डिंग्स (Arm Holdings) यह सुनिश्चित करेगी कि उसे अपने IPO की प्राइस रेंज में वृद्धि करनी है या नहीं. 

अमेरिकी मार्केट का सबसे बड़ा IPO
आपको बता दें कि पिछले दो सालों के दौरान अमेरिकी मार्केट में लांच हुआ ये सबसे बड़ा IPO हो सकता है और इसके लिए आर्म होल्डिंग्स जमकर मार्केटिंग भी कर रही है. मार्केटिंग के जरिये कंपनी अपने इन्वेस्टर्स को विश्वास दिलाना चाहती है कि आने वाले समय में वह मोबाइल मार्केट के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी विकास कर सकती है. आपको बता दें कि मोबाइल फोन मार्किट में आर्म होल्डिंग्स लिमिटेड की हिस्सेदारी लगभग 99% की है. 
 
यह भी पढ़ें: क्या है 'UPI One World' जो G20 में होगा इस्तेमाल, कैसे करता है काम?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

10 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा