✕

होम / यूटिलिटी / क्‍या वास्‍तव मे कम होने वाली है गेहूं की कीमतें, जानिए क्‍या कह रहे हैं एक्‍सपर्ट 

क्‍या वास्‍तव मे कम होने वाली है गेहूं की कीमतें, जानिए क्‍या कह रहे हैं एक्‍सपर्ट 

सरकार की ओर से पिछले कुछ समय से आटे के दामों को कम करने की कोशिश की जा रही है लेकिन उसमें फिलहाल आंशिक कमी ही आ पाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब से देश में महंगाई बढ़ी है तब से सरकार की जो कई चिंताओं में एक रही है वो है आटे के बढ़ते दाम. इसे लेकर सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि वो इसे किसी तरह से कम करे. सरकार ने पिछले कुछ समय में इसे लेकर कदम भी उठाए हैं लेकिन उसका असर होता नहीं दिख रहा है. सरकार के द्वारा गेहूं की आपूर्ति में किए गए इजाफे के बाद बाजार में गेहूं के दामों में कमी तो हुई है लेकिन क्‍या ये कमी आगे भी जारी रहने वाली है. इसी को लेकर आज हमने एक्‍सपर्ट से बात की है जो बता रहे हैं कि आखिर हकीकत है क्‍या ? 


पिछले दिनों कम हुए आटे के दाम 
सरकार की ओर से कुछ समय पहले बाजार में गेहूं की सप्‍लाई को बढ़ाया गया था. सरकार इससे पहले एक्‍सपोर्ट पर पूरी तरह से बैन लगा चुकी है. ऐसे में सरकार की ओर से उठाए गए इन कदमों का असर आटे के दामों में भी देखने को‍ मिल रहा था. आटे के दामों में 10 रुपये तक की कमी हुई थी. लेकिन क्‍या ये आगे भी जारी रहेंगी. 


क्‍या कहते हैं  एक्‍सपर्ट 
कमोडिटी बाजार के एक्‍सपर्ट और केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया बता रहे हैं कि उनके अनुसार ये गिरावट एक तरह की अस्‍थाई गिरावट नजर आ रही है. वो कहते हैं कि सरकार की ओर से महंगाई पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, अगर आप देखेंगे कि हीट वेव के कारण पैदावार में कमी हुई थी, इस बार भी वेदर के कारण पैदावार में कमी नजर आ रही है. कहीं न कहीं इसे लेकर चिंता है. वो कहते हैं कि मुझे नहीं लगता है कि दामों में कोई बड़ी कमी आने वाली है. कल जो डेटा आया है उसमें दिख रहा है कि सरकार कोशिश कर रही है लेकिन आगे कोई बड़ी गिरावट नहीं दिख रही है. क्‍योंकि आगे शादी का सीजन है और दूसरे त्‍योहार भी हैं उससे लगता यही है कि मांग बढ़ने वाली है. 


आटे के दामों में आई है आंशिक कमी 
पिछले साल से लेकर अब तक आटे के दामों में इजाफे का सिलसिला लगातार जारी है. सरकार इसे कम करने की कोशिश कर रही है लेकिन उस पर ज्‍यादा नियंत्रण पाया नहीं जा सका. नतीजा ये हुआ कि बाजार में गेहूं से लेकर आटे के दामों में इजाफा देखने को मिला.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

3 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago