होम / बिजनेस / अमेरिकी मंदी के डर से क्या आज भी मचेगा हाहाकार, या फिर बाजार में रिकवरी के आसार?
अमेरिकी मंदी के डर से क्या आज भी मचेगा हाहाकार, या फिर बाजार में रिकवरी के आसार?
सोमवार को टाटा मोटर्स 7%, अडानी पोर्ट 5%, टाटा स्टील 5%, पावर ग्रीड 4%, एसबीआई 4% से अधिक, मारूति के शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
सोमवार को अमेरिकी बाजार में मंदी के संकेतों के बीच भारत समेत कई देशों में शेयर मार्केट क्रैश हो गया. आज BSE सेंसेक्स 2,209 अंक या 2.72% टूटा है, जबकि NSE निफ्टी 667 प्वाइंट्स या 2.70% की गिरावट के बाद 24,056 बंद हुआ. बाजार में आई इस तबाही की वजह से निवेशकों के करीब 17 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं. वहीं, निफ्टी मेंटल, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी आईटी और निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर ही बंद हुए. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Dhanuka Agritech, Hatsun Agro Products, Nazara Technologies और P&G Health पर तेजी का रुख दिखाया है. एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है, जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है. यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है. इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल की संभावना है ऐसे में उन पर दांव लगाने वाले के मुनाफा कमाने की संभावना भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.
इन स्टॉक्स में मंदी और बिकवाली के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने BASF India, Coforge, Zydus Wellness, LTTS, Just Dial और Apra Industries के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है. जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है, उनमें Equitas Small Finance Bank, IDFC, Tata Technologies, और Tamilnad Mercantile Bank शामिल हैं. इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का निचला स्तर छू लिया है. यह इन शेयर में नरमी का संकेत देता है. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है.
आज किन शेयरों पर होगी नजर
सोमवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद कई खबरें आई, जिनका असर मंगलवार को स्टॉक्स पर देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं वो कौन से शेयर हैं जिनपर मंगलवार को सबकी नजरें रहेंगी. इस लिस्ट में Bharti Hexacom, Bharti Airtel, Tata Chemicals, BEML, Motherson Sumi Wiring, Schneider Electric, Biocon, Happiest Minds, Lupin, V-Mart Retail, Deepak Nitrite, BLS International के नाम शामिल हैं. इनके अलावा, आज आज Cummins India, Gujarat Gas, Gland Pharma, Tata Power, PI Industries, Lupin, TVS Motor, JM Financial, IIFL Finance समेत कई अन्य कंपनियां भी कारोबारी साल 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी करेंगी.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स