होम / बिजनेस / आर्सेलर मित्तल ने जारी किए अपने नतीजे, जानिए कितना हुआ नुकसान

आर्सेलर मित्तल ने जारी किए अपने नतीजे, जानिए कितना हुआ नुकसान

कंपनी की रिपोर्ट में बताया कि 2022 की चौथी तिमाही में इसकी शुद्ध आय 261 मिलियन अमरीकी डालर रही है, जबकि पिछले साल के 4Q में कंपनी की नेट इनकम 4,045 मिलियन अमरीकी डालर रही थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

2022 बीतने के साथ ही अलग-अलग कंपनियों ने अपने चौथी तिमाही के आंकड़े जारी कर दिए हैं. इसी कड़ी में अब आर्सेलर ने भी अपने आंकड़े जारी कर दिए हैं. स्टील उत्पादन में दुनिया भर में अग्रणी आर्सेलर मित्तल के आंकड़ों के अनुसार कंपनी की बिक्री में कमी के कारण उसके मुनाफे में 93.54% की कमी दर्ज हुई है. कंपनी चौथे क्‍वार्टर में सिर्फ 261 मिलियन डॉलर का कारोबार करने में कामयाब रह पाई.  लक्ज़मबर्ग स्थित इस कंपनी ने इसकी तुलना में, पिछले वर्ष चौथे क्‍वार्टर में इसी समय 4,045 मिलियन अमरीकी डॉलर की शुद्ध आय दर्ज की थी.

आर्सेलर मित्तल ने बताया है कि उसने 2022 की चौथी तिमाही में 261 मिलियन अमरीकी डॉलर की शुद्ध आय दर्ज की, जो 2021 की समान अवधि में 4,045 मिलियन अमरीकी डॉलर से कम थी. कंपनी ने अनुसार उसने 2022 के 4Q के लिए 1,189 मिलियन अमरीकी डॉलर की समायोजित शुद्ध आय कमाई है जबकि पिछले साल यानी 2021 में उसकी यही समायोजित आय 3,827 मिलियन अमरीकी डॉलर रही थी. 

कितना रहा कंपनी का स्‍टील उत्‍पादन 
कंपनी के अनुसार 2022 के 4Q में कंपनी का स्टील उत्पादन घटकर 13.2 मिलियन टन रह गया, जो  एक साल पहले 2021 में 16.5 मिलियन टन था. 2022 की चौथी तिमाही में, आर्सेलर मित्तल की कुल स्टील शिपमेंट 12.6 मिलियन टन थी, जो 2021 की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में ये 15.8 मिलियन टन रही थी. अगर इस कमी का आंकलन किया जाए तो ये 19.9 प्रतिशत बैठती है. इस गिरावट को डिस्टॉकिंग के कारण मांग में महत्वपूर्ण कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था.

कितनी रही आर्सेलर की कुल बिक्री 
आर्सेलर के अनुसार 2022 की चौथी तिमाही में आर्सेलर मित्तल की कुल बिक्री 16.9 अरब अमेरिकी डॉलर थी, जो 2021 की चौथी तिमाही में 20.8 अरब अमेरिकी डॉलर रही थी. इस कमी को अगर फीसदी में देखा जाए तो बिक्री में ये कमी 18.8 प्रतिशत की रही है. बिक्री में हुई इस गिरावट के लिए औसत स्टील की बिक्री कीमतों में कमी और स्टील शिपमेंट की कम मात्रा के कारण हुई.

क्‍या रहे आर्सेलर मित्तल के नतीजों के मुख्‍य बिंदु 
कंपनी की वित्तीय वर्ष 2022 में ऑपरेटिंग कॉस्‍ट $10.3bn रही जबकि ये वित्तीय वर्ष 2021 में $17.0bn रही थी. इसी तरह कंपनी का FY 2022 का EBITDA $14.2bn रहा जो वित्त वर्ष 2021 में $19.4bn डॉलर रहा था. कंपनी के नेट प्रॉफिट की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 में समायोजित शुद्ध आय $10.6bn रही जबकि वित्त वर्ष 2021 में ये $14.9bn डॉलर रही थी.  FY 2022 की शुद्ध आय $1.3bn में JV एंड एसोशिएट्स की हिस्‍सेदारी शामिल है, जोकि वित्तीय वर्ष 2021 में $2.2bn रही थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

1 hour ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

13 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

16 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

1 hour ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

19 hours ago