होम / बिजनेस / 'आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया' को मिली बड़ी कामयाबी, भारतीय इकोनॉमी को मिलेगा बूस्ट

'आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया' को मिली बड़ी कामयाबी, भारतीय इकोनॉमी को मिलेगा बूस्ट

स्टील मैन्यूफैक्चरिंग की क्षमता बढ़ाने की अनुमति मिलने से सरकार की राष्ट्रीय इस्पात नीति को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: आर्सेलर मित्तल और निप्पॉन स्टील के ज्वाइंट वेंचर 'आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया' ने गुरुवार को यह घोषणा की कि उसे गुजरात के हजीरा प्लांट में कच्चे स्टील के उत्पादन की क्षमता 9 मिलियन टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 15 मिलियन टन प्रति वर्ष करने के लिए पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिल गई है.

राष्ट्रीय इस्पात नीति को भी मिलेगा प्रोत्साहन
स्टील मैन्यूफैक्चरिंग की क्षमता बढ़ाने की अनुमति मिलने से सरकार की राष्ट्रीय इस्पात नीति को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जिसमें 2030 तक स्टील मैन्यूफैक्चरिंग की घरेलू क्षमता दोगुनी बढ़ाकर 300 मिलियन टन प्रति वर्ष करने की परिकल्पना की गई है. साथ ही, 'आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया' का भी स्टील उत्पादन की क्षमता बढ़ाने का अपना एक लॉन्ग टर्म प्लान है.

चेयरमैन आदित्य मित्तल ने क्या कहा
'आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया' के चेयरमैन आदित्य मित्तल ने कहा, "2019 में बाजार में प्रवेश करने के बाद से हमने अपने हजीरा प्लांट में प्रदर्शन में काफी सुधार किया है और इंडियन स्टील इंडस्ट्री के डीकार्बोनाइजेशन और डेवलपमेंट में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण निर्धारित किया है. हम भारत के साथ और भारत के लिए विकास करना चाहते हैं. हम अपने पर्यावरणीय प्रदर्शन में निरंतर सुधार और उच्च गुणवत्ता वाले, टिकाऊ स्टील का उत्पादन करने के लिए के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसकी भारत को अपनी आर्थिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जरूरत है. आज का दिन हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है."

कंपनी के CEO ने क्या कहा
'आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया' के CEO दिलीप ओमन ने कहा, "यह विस्तार हमारे विकास के अगले चरण को गति देगा, जिससे हम घरेलू बाजार की बढ़ती मांग को पूरा करने में सक्षम होंगे. हम उच्च क्षमता वाले स्टील का उत्पादन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हम 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत की विकास यात्रा का समर्थन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं."

ऐसे हुई पूरी प्रक्रिया
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा पर्यावरण मंजूरी को अप्रूव्ड किया गया था, जो मंत्रालय द्वारा निर्धारित एक विस्तृत पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन का पालन करता है. इसकी रिपोर्ट गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपी गई थी, जिसने जुलाई में सूरत जिले के जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हजीरा में एक पब्लिक कंसल्टेशन किया गया. इसके निष्कर्षों को फाइनल अप्रूवल के लिए केंद्रीय मंत्रालय के सामने प्रस्तुत किया गया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 minute ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 minute ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago