✕

होम / बिजनेस / यूपी से मिली खुशखबरी के बाद खूब उछले थे NTPC के शेयर, जानें अब क्या है हाल?

यूपी से मिली खुशखबरी के बाद खूब उछले थे NTPC के शेयर, जानें अब क्या है हाल?

यूपी में योगी सरकार द्वारा एनटीपीसी के सहयोग से 800 मेगावाट के दो सोलर प्लांट लगाए जाएंगे. इस खबर के बाद मंगलवार को NTPC के शेयर काफी तेजी से बढ़े थे, लेकिन अब शेयर में गिरावट दर्ज हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उत्तर प्रदेश (यूपी) में योगी सरकार की कैबिनेट से सोलर प्लांट लगाने की मंजूरी के बाद नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) के शेयर ने खूब छलांग लगाई थी, लेकिन अब ये शेयर धड़ाम से गिरकर नीचे आ गए हैं. मंगलवार को शेयर की कीमत ट्रेडिंग के दौरान शेयर 360 रुपये के पार पहुंच  गई थी, जो अब  346.40 रुपये है.   इसमें मंगलवार के मुकाबले 3.31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई.

एनटीपीसी के शेयर ने बनाया था नया रिकॉर्ड 

एक्सपर्ट्स के अनुसार यूपी सरकार से दो सोलर प्लांट लगाने का प्रोजेक्ट मिलने के बाद मंगलवार को एनटीपीसी के शेयर ने एक नया रिकॉर्ड  बनाया था. इसके शेयर काफी तेजी से बढ़े थे. शेयर की कीमत 358.25 रुपये पहुंच गई थी. यह एक दिन पहले के मुकाबले 1.26 प्रतिशत बढ़कर बंद हुई थी और ट्रेडिंग के दौरान शेयर 360 रुपये के पार पहुंच गया  था. बुधवार को शेयर बुरी तरह से गिर गए और खबर लिखने तक इसकी कीमत 346.40 रुपये पहुंच गई थी,.   

अनपरा में लगेंगे  800 मेगावाट के दो  प्लांट

यूपी सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि पिछले साल लखनऊ में हुए ‘ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट’ में एनटीपीसी के साथ दो बड़े समझौते किए गए थे. उनमें ओबरा डी में 800 मेगावाट की दो प्लांट लगाने के प्रस्ताव को पिछले साल ही मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई थी. वहीं, अब अनपरा में भी 800 मेगावाट के दो सोलर प्लांट एनटीपीसी के सहयोग से लगाए जाएंगे.

प्रोजेक्ट में यूपी सरकार और एनटीपीसी की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी

एक रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट के लिए यूपी सरकार और एनटीपीसी 50-50 प्रतिशत का योगदान करेंगे. इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 8,624 करोड़ रुपये है और इसकी पहली इकाई लगभग 50 महीने (करीब चार साल) में तैयार हो जाएगी, जबकि दूसरी इकाई 56 महीने (करीब साढ़े चार साल) में शुरू हो जाएगी. जानकारी के अनुसार इसमें 30 प्रतिशत फंड इकट्ठा (इक्विटी) किया जाएगा, जो राज्य सरकार और एनटीपीसी आपस में वहन करेंगे, जबकि 70 प्रतिशत लोन के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा.

जनता को सस्ती बिजली का लाभ

इस प्रोजेक्ट के लिए कोयला नजदीक में ही स्थित एक खादान से लिया जाएगा, जिससे सस्ती बिजली मिलने का रास्ता साफ होगा. इसके साथ ही सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी दी है. सूत्रों के अनुसार हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन के रूप में बड़े कारखानों जैसे उर्वरक संयंत्र, पेट्रोरसायन संयंत्र और इस्पात संयंत्र में होता है. अभी तक हाइड्रोजन पैदा करने की जो तकनीक थी, वह बिजली या गैस के सहारे होती थी. जिसे ग्रे हाइड्रोजन कहा जाता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.