होम / बिजनेस / क्या भारत के लिए खुद को बदल रहा है Tech-Giant Apple?

क्या भारत के लिए खुद को बदल रहा है Tech-Giant Apple?

पिछले क्वार्टर के दौरान Apple ने भारत में रिकॉर्ड कमाई दर्ज की थी. साथ ही, भारत में अपनी सुविधाएं प्रदान करने के लिए Apple ने एक ऑनलाइन स्टोर की शुरुआत भी की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत पर ज्यादा ध्यान दने के लिए अमेरिकी फोन निर्माता कंपनी Apple इनकॉर्पोरेशन अपने अंतरराष्ट्रीय बिजनेस मैनेजमेंट में बड़े बदलाव करने के बारे में सोच रही है. इस फैसले से भारत में पहली बार Apple का अपना सेल्स क्षेत्र बन सकता है, जिसके पीछे Apple के उत्पादों की बढ़ती मांग को प्रमुख वजह माना जा रहा है. साथ ही, इस फैसले से देश को Apple जैसी विशालकाय कंपनी में अधिक प्रधानता दी जायेगी.

Hugues Asseman की रिटायरमेंट
Apple द्वारा इस बदलाव के पीछे की प्रमुख वजहों में से एक अफ्रीका, पूर्वी यूरोप, मेडीटेरेनियन, मिडल ईस्ट और भारत के वाइस प्रेसिडेंट Hugues Asseman की रिटायरमेंट को भी माना जा रहा है. उनके जाने के बाद Iphone निर्माता Apple अपने भारत क्षेत्र के प्रमुख Ashish Chowdhary को प्रमोट करने के बारे में सोच रहा है. Ashish Chowdhary पहले Hugues Asseman को रिपोर्ट करते थे लेकिन अब वह सीधा Apple प्रोडक्ट सेल्स के प्रमुख Michael Fenger को रिपोर्ट करेंगे.

भारत में जल्द शुरू होंगे Apple के रिटेल स्टोर्स
अपनी कुल सेल्स में लगभग 5% की गिरावट देखने के बावजूद पिछले क्वार्टर के दौरान Apple ने भारत में रिकॉर्ड कमाई दर्ज की थी. भारत में अपनी सुविधाएं प्रदान करने के लिए Apple ने एक ऑनलाइन स्टोर की शुरुआत की थी और आने वाले समय में जल्द ही हमें देश में Apple के पहले रिटेल स्टोर्स भी देखने को मिल सकते हैं. हाल ही में कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर Tim Cook ने कहा था कि, भारतीय बाजार पर कंपनी बहुत ज्यादा जोर दे रही है और इसके साथ ही उन्होंने भारत में कंपनी की वर्तमान स्थिति की तुलना चीन के अपने शुरुआती सालों से की थी. 

Apple के लिए भारत है जरूरी
Apple के लिए भारत न सिर्फ एक सेल्स इंजन है बल्कि कंपनी के प्रोडक्ट्स के विकास के लिए भी यह एक बेहद आवश्यक क्षेत्र बनता जा रहा है. प्रमुख सप्लायर्स देश की तरफ बढ़ रहे हैं और साथ ही Apple मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Foxconn के साथ भारत में Iphone की नयी प्रोडक्शन फैक्ट्रियां भी शुरू करने वाला है. फिलहाल एप्पल की सेल्स और अंतरराष्ट्रीय टीमों को Michael Fenger और एक अन्य वाइस प्रेसिडेंट Doug Beck के बीच बांट दिया गया है. Michael Fenger जहां कंपनी के हार्डवेयर, सेवाओं और ग्लोबल एंटरप्राइज सेल्स को देख रहे हैं, वहीं Doug Beck स्वास्थ्य, एजुकेशन, और सरकारी भागों की देखरेख कर रहे हैं. दोनों ही प्रमुख एग्जीक्यूटिव कंपनी के CEO, Tim Cook को रिपोर्ट करते हैं. 
यह भी पढ़ें: चीन में फरवरी में CPI इंडेक्‍स में हुआ इजाफा, क्‍या भारत में होगा कोई असर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

3 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

6 hours ago