होम / बिजनेस / Apple के इस सप्लायर को भा गया भारत, एक और फैक्ट्री लगाने की चल रही तैयारी  

Apple के इस सप्लायर को भा गया भारत, एक और फैक्ट्री लगाने की चल रही तैयारी  

पेगाट्रोन ताइवान की कंपनी है, जो मुख्य रूप से ब्रांडेड विक्रेताओं के लिए कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स विकसित करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चीन (China) से बाहर निकलने की कोशिशों में लगीं कंपनियों के लिए भारत एक बेहतरीन विकल्प के तौर पर सामने आया है. यही वजह है कि आईफोन (iPhone) बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी एपल (Apple) की सप्लायर 'पेगाट्रोन' ने भारत में दूसरी फैक्ट्री खोलने की योजना बनाई है. पेगाट्रोन तमिलनाडु के चेन्नई के आसपास दूसरी फैक्ट्री लगाना चाहती की है. बता दें कि ताइवान की इस कंपनी ने 150 मिलियन डॉलर के निवेश से 6 महीने पहले चेन्नई में एक फैक्ट्री खोली थी और अब वह दूसरी फैक्ट्री लगाने पर विचार कर रही है.

भारत का माहौल आया पसंद
Pegatron Corporation एक ताइवानी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो मुख्य रूप से ब्रांडेड विक्रेताओं के लिए कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स विकसित करती है. पेगाट्रोन Apple की भी सप्लायर है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पेगाट्रोन को भारत में कामकाजी माहौल को लेकर बेहद संतुष्ट है और इसलिए वह चेन्नई के पास दूसरी फैक्ट्री लगाने जा रही है, जिसमें लेटेस्ट आईफोन की असेंबलिंग की जाएगी. पेगाट्रोन एक जनवरी 2008 में अस्तित्व में आई थी. इसका मुख्यालय ताइपे सिटी में है. 

पेगाट्रोन की 10% हिस्सेदारी
पेगाट्रोन इस समय आईफोन प्रोडक्शन में 10 फीसदी हिस्सेदारी रखती है. दूसरी फैक्ट्री लगाने के बाद पेगाट्रोन को उम्मीद है कि वह Apple के प्रोडक्शन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर महत्वपूर्ण लेवल तक ले जा सकती है. बता दें कि भारत में अप्रैल 2022 से इस साल फरवरी तक $9 अरब के स्मार्टफोन का निर्यात किया गया है, जिसमें आईफोन की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक है. Apple भारत में अपने फिजिकल स्टोर खोलने पर भी काम कर रही है. अगले महीने Apple का पहला स्टोर ओपन हो सकता है.  

चीन क्यों गए Tim Cook 
इस बीच, Apple के सीईओ टिम कुक की चीन यात्रा से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन भारत के मुकाबले में अपनी फेस वैल्यू को बढ़ाना चाहता है. इसलिए उसने कुक को इनवाइट किया था. दरअसल, पिछले साल Apple के सबसे बड़ी सप्लायर्स कंपनी Foxconn का प्रोडक्शन काफी प्रभावित रहा था. इसकी वजह चीन की जीरो कोविड पॉलिसी थी. इससे चीन को भी आर्थिक तौर पर काफी नुकसान उठाना पड़ा है. यही वजह है कि चीन अपनी इमेज बिल्डिंग का काम कर रहा है और कुक को बुलाना इसी का हिस्सा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

13 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

14 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

16 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

16 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

14 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

13 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

16 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

19 hours ago