✕

होम / बिजनेस / Apple ने 185 कर्मचारियों को किया बर्खास्त, डोनेशन स्कीम में धोखाधड़ी करने का आरोप

Apple ने 185 कर्मचारियों को किया बर्खास्त, डोनेशन स्कीम में धोखाधड़ी करने का आरोप

Apple ने अपने कूपर्टीनो स्थित मुख्यालय में कार्यरत कई भारतीयों सहित 185 कंपनियों को नौकरी से निकाल दिया है. ये कर्मचारी बेहद दिलचस्प अंदाज में एपल को चूना लगा रहे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आज के समय में हर किसी को एपल के फोन का क्रेज है. चाहे वो भारत का रहने वाला हो या फिर किसी अन्य देश का, सभी चाहते है कि उनके पास एक आईफोन हो. बता दें कि हाल ही में, Apple में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को अचानक अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. इन कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें टैक्स चोरी और धोखाधड़ी शामिल है, ये आरोप अमेरिकी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IRS) ने लगाए हैं. यह मामला तब सामने आया जब 185 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का खुलासा हुआ, और इनमें से कई कर्मचारी भारतीय समुदाय से थे, चलिए जानते है इस पूरे मामले को विस्तार से…

Apple Matching Gifts Program में गड़बड़ी

आपको बता दें कि इन कर्मचारियों ने Apple के एक विशेष कार्यक्रम, Apple Matching Gifts Program का गलत तरीके से इस्तेमाल किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को चैरिटी में डोनेशन करने के लिए प्रोत्साहित करना था, और Apple द्वारा दिए गए योगदान को मिलाना था. कुछ कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम का फायदा उठाया और गलत तरीके से धनराशि प्राप्त की, जिसके कारण उनका धोखाधड़ी में शामिल होना सामने आया.

क्या है मैचिंग ग्रांट प्रोग्राम?

यह Apple की एक कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल है. इसके तहत एपल अपने कर्मचारियों की तरफ से दान की गई राशि के बराबर राशि दान करता है. इसके तहत कर्मचारी पात्र गैर-लाभकारी संस्थाओं में से अपनी पसंद की संस्था के लिए डोनेशन दे सकते हैं. यह कार्यक्रम कर्मचारियों में धर्मार्थ दान की भावना बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है.

कैसे कर रहे थे फ्रॉड?

आरोपों के मुताबिक कुछ कर्मचारियों ने गैर-लाभकारी संस्थाओं के साथ मिलकर दान में हेराफेरी की थी. असल में कर्मचारियों ने पहले दान किया, जिसके बाद एपल ने भी उन संस्थाओं को उतना ही दान किया. लेकिन, कर्मचारियों ने उन संगठनों से अपनी दान की हुई राशि को वापस ले लिया और एपल की तरफ से किए गए दान को अपने पास रख लिया.

कैसे हुआ खुलासा?

एपल कर्मचारियों और NGO अधिकारियों की यह मिलीभगत असल में टैक्स रिटर्न में हुई गलती से पकड़ में आई. कर्मचारियों ने अपने टैक्स रिटर्न अपने और एपल की तरफ से किए गए दान दोनों का क्लेम किया. इस तरह कर विभाग ने इस गलती को पकड़ लिया और इन कर्मचारियों के खिलाफ कैलिफोर्निया राज्य को धोखा देने के मामले में अभियोग चलाया है. एपल ने फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

19 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

22 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

22 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

19 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

17 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

18 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

22 hours ago