✕

होम / बिजनेस / चीन से दूरी बना रही Apple, अब IPhone बनाने के लिए इस भारतीय कंपनी के साथ चल रही बातचीत!

चीन से दूरी बना रही Apple, अब iPhone बनाने के लिए इस भारतीय कंपनी के साथ चल रही बातचीत!

एक ओर Apple चीन से दूरी बना रही है, वहीं दूसरी ओर भारत में अपनी मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ा रही है. Apple अब एक और भारतीय कंपनी के साथ Iphone सप्लाई के लिए डील करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अब वह दिन दूर नहीं जब भारत पूरी दुनिया को ‘मेक इन इंडिया’ आईफोन की सप्लाई करेगा. एप्पल, जो पहले चीन पर निर्भर था, अब भारत में आईफोन के निर्माण और लोकलाइजेशन पर जोर दे रहा है. कंपनी की नजर बाबा कल्याणी की कंपनी भारत फोर्ज से साझेदारी पर है, जो आईफोन के लिए नए कंपोनेंट्स बनाने का काम करेगी. एप्पल के बढ़ते निवेश और भारत में बने आईफोन के निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि से यह साफ संकेत मिलता है कि आने वाले सालों में भारत दुनिया के आईफोन सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बन जाएगा. तो आइए जानते हैं क्या है कंपनी की पूरी योजना? 

भारत में 30 बिलियन डॉलर की वैल्यू के प्रोडक्शन का लक्ष्य 

एप्पल ने साल 2020 से भारत में आईफोन बनाना शुरू किया और सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना का फायदा उठाया. कंपनी यहां बनने वाले अपने ज्यादातर आईफोन का एक्सपोर्ट करती है. साल 2024 में कंपनी का इंडिया में बने आईफोन का एक्सपोर्ट रिकॉर्ड 12.8 बिलियन डॉलर ( करीब 1100 अरब रुपए) का रहा है. इसी तरह कंपनी ने आने वाले सालों में इंडिया में 30 बिलियन डॉलर की वैल्यू के प्रोडक्शन का लक्ष्य बनाया है.

बाबा कल्याणी की कंपनी के साथ होगी डील

पुणे की ‘भारत फोर्ज’ को 76 साल के बाबा कल्याणी संभालते हैं. उनकी कंपनी ऑटोमोटिव से लेकर कंस्ट्रक्शन, माइनिंग, रेलवे, एरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में काम करती है. एप्पल के साथ अगर कंपनी की बातचीत सफल रहती है तो ये उसके लिए कंपोनेंट्स और मैकेनिक्स बनाएगी. भारत की ये चौथी ऐसी कंपनी होगी जो एप्पल आईफोन के लिए सप्लायर का काम करेगी. अभी टाटा ग्रुप, मदरसन ग्रुप और एइक्यूस कंपनी एपल के लिए काम कर रही हैं.

चीन को छोड़कर भारत आए Apple सप्लायर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल के कई सप्लायर्स चीन छोड़कर भारत का आ गए हैं. एप्पल की सबसे बड़ी असेंबलिंग पार्टनर फॉक्सकॉन ने इंडिया में अपना प्लांट लगाया है, जबकि टाटा ग्रुप भी दो फैक्ट्री में एप्पल की असेंबलिंग कर रहा है. इसके अलावा एप्पल के लिए बैटरीपैक्स बनाने का काम सनवोडा, केबल्स बनाने का काम फॉक्सलिंक और एंक्लोजर्स बनाने का काम एइक्यूस कर रहा है. एप्पल के सबसे बड़े सप्लायर्स में से एक एमपेरेक्स टेक्नोलॉजी ने मानेसर हरियाणा में बैटरी सेल्स की फैक्टरी लगाई है, जिसका प्रोडक्शन जल्द शुरू होने वाला है. वहीं, मदरसन ग्रुप का हांगकांग की बीआईईएल क्रिस्टल मैन्युफैक्टरी के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाने का प्रस्ताव है, जिस पर सरकार अभी विचार कर रही है. एप्पल ने जब 2020 में भारत में आईफोन बनान शुरू किया तो उसका लोकल वैल्यू एडिशन 5 से 8 प्रतिशत था. अब कंपनी इसे 15 से 18 प्रतिशत करने पर काम कर रही है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

4 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

7 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

8 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

4 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

4 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

8 hours ago