✕

होम / बिजनेस / 'मेड इन इंडिया' IPhone का जलवा, Apple ने बना डाला ये रिकॉर्ड

'मेड इन इंडिया' iPhone का जलवा, Apple ने बना डाला ये रिकॉर्ड

Apple ऐसी पहली कंपनी बन गई है, जिसने एक महीने में भारत से करीब 8,100 करोड़ रुपए के स्मार्टफोन निर्यात किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चीन को झटका देकर भारत में आईफोन (iPhone) तैयार कर रही एप्पल (Apple) ने रिकॉर्ड बना दिया है. Apple ऐसी पहली कंपनी बन गई है, जिसने एक महीने में भारत से एक अरब डॉलर (करीब 8,100 करोड़ रुपए) के स्मार्टफोन निर्यात किए हैं. कंपनी ने दिसंबर 2022 में यह रिकॉर्ड बनाया है. वैसे, दिसंबर देश की पूरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री ने लिए शानदार रहा है. इस महीने रिकॉर्ड 10,000 करोड़ रुपए के अधिक के मोबाइल फोन एक्सपोर्ट किए गए हैं.

ऐसे आगे निकली Apple
Apple और Samsung भारत से मोबाइल फोन एक्सपोर्ट करने वाली प्रमुख कंपनियां हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर में एपल ने प्रमुख मोबाइल फोन एक्सपोर्टर के मामले में सैमसंग को पीछे छोड़ दिया था और दिसंबर में उसने एक अरब डॉलर के मोबाइल फोन एक्सपोर्ट कर डाले. बता दें कि Apple अपने तीन कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स के जरिए भारत में आईफोन 12, 13, 14 और 14+ मॉडल्स का उत्पादन और निर्यात करती है. 

...तो और बढ़ जाता आंकड़ा
सरकार का अनुमान है कि वित्तवर्ष 2022-23 में भारत करीब 9 अरब डॉलर मूल्य के मोबाइल फोन का निर्माण कर सकता है. इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 5.8 अरब डॉलर था. इसकी वजह है कि मैन्युफैक्चर्स द्वारा भारत में प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट बढ़ाना. कहा जा रहा है कि अगर सैमसंग की यूनिट पूरी कैपिसिटी के साथ काम करती, तो मोबाइल फोन एक्सपोर्ट का आंकड़ा और बड़ा हो सकता था. दरअसल, कंपनी की प्रमुख प्रोडक्शन यूनिट रेग्युलर मेंटेनेंस के लिए कुछ दिनों तक बंद थी. इससे कंपनी के प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट में गिरावट देखने को मिली.

तेजी से बदल रही स्थिति 
मीडिया रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि एक महीने में 1 अरब डॉलर के निर्यात तक पहुंचकर आईफोन सरकारी की महत्वाकांक्षी पीएलआई स्कीम्स में सबसे आगे है. गौरतलब है कि चीन iPhone का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चर्र है, लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है. एक रिपोर्ट की मानें तो 2027 तक दुनियाभर में बिकने वाले आधे iPhone मेड इन इंडिया होंगे. पहले भी इस संबंध में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें अनुमान लगाया गया था कि 2025 तक दुनियाभर के 25 परसेंट आईफोन भारत में बनेंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

5 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

8 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

10 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

10 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

5 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

6 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

8 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.