होम / बिजनेस / Apple ने भारत में बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड, दोहरे अंक में पहुंचा रेवेन्‍यू 

Apple ने भारत में बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड, दोहरे अंक में पहुंचा रेवेन्‍यू 

ऐसा नहीं है कि सिर्फ इंडीविजुअल लोगों ने ही Apple के फोन लिए हों पिछले साल कई कंपनियों ने भी एप्‍पल मैक बुक परचेज किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की तेजी से ग्रोथ करती अर्थव्‍यवस्‍था में एप्‍पल की दिसंबर क्‍वॉर्टर की सेल के आंकड़ों ने और मुहर लगा दी है. एप्‍पल के मोबाइल की रिकॉर्ड सेल के जो आंकड़े सामने आए हैं उसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. एप्‍पल की सेल के आंकड़े बता रहे हैं कि वो देश में बड़े तबके की पसंद बनता जा रहा है. एप्‍पल के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि रेवेन्‍यू ने दोहरे अंकों में ग्रोथ की है जबकि ये एक तिमाही के राजस्‍व रिकॉर्ड पर पहुंच गया है. 

क्‍या कह रहे हैं कि तिमाही के आंकड़े? 
बाजार के आंकड़े बता रहे हैं कि एप्‍पल के आईफोन15 ने बाजार में 45 प्रतिशत से ज्‍यादा की हिस्‍सेदारी हासिल कर ली है. वहीं अगर आईफोन 14 की बात करें तो उसकी हिस्‍सेदारी 33 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है. बाकी 21 प्रतिशत हिस्‍सेदारी iPhone 13  श्रृंखला को दिया जाता है. दरअसल ये आंकड़े भारतीयों की पसंद में आए बदलावों की ओर इशारा कर रही है. ये तस्‍वीर देश के स्‍मार्टफोन बाजार की ताजा तस्‍वीर को भी दिखा रही है. 

त्‍योहारों में दिखाई दी है सबसे बड़ी ग्रोथ 
दरअसल जिस दिसंबर में एप्‍पल ने डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की है उस क्‍वॉर्टर में भारत में कई त्‍योहार आए हैं. इनमें नवरात्रि और दिवाली जैसे बड़े त्‍योहार भी शामिल हैं. एप्‍पल ने इस तिमाही में साल दर साल के हिसाब से 7 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी ने इस समय में ऑफलाइन और ऑनलाइन कई तरह के डिस्‍काउंट ऑफर किए थे जिनका असर ऐसे देखने को मिल रहा है. अपने इस प्रदर्शन की बदौलत एप्‍पल साइबर मीडिया रिसर्च में 6ठे नंबर पर पहुंच गया है.

कंपनी के रेवेन्‍यू पर टिम कुक ने कही ये बात 
इन नतीजों पर टिम कुक ने कहा कि अगर कंपनी के ग्‍लोबल रेवेन्‍यू पर नजर डालें तो वो 69.7 बिलियन डॉलर पर रहा है. इसमें साल दर साल के हिसाब से 6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. उन्‍होंने ये भी कहा कि हमने कई देशों में ऑल टाइम हिट रेवेन्‍यू जनरेट किया है. इन देशों में लैटिन अमेरिका, इंडिया, इंडोनेशिया, वेस्‍टर्न यूरोप, मीडिल ईस्‍ट और कोरिया जैसे देश शामिल हैं. 

 सेल बढ़ने की ये भी रही है बड़ी वजह 
भारत में अगर सेल बढ़ने के कारणों पर नजर डालें तो ऐसा नहीं है कि सिर्फ इंडीविजुअल लोग ही इसे परचेज कर रहे हैं. कई कंपनियां भी एप्‍पल के आईफोन से लेकर मैकबुक तक ले रहे हैं. पिछले साल विप्रो ने नए लागों को रिक्रूट करने के साथ एप्‍पल मैकबुक में निवेश किया है. विप्रो ने बड़ी संख्‍या में मैकबुक परचेज किए थे. इसी तरह से अगर देखा जाए तो जोहो कंपनी है जिसमें 15000 लोग काम करते हैं उसकी 80 प्रतिशत से ज्‍यादा वर्कफोर्स इसी से काम कर रही है. 

ये भी पढ़ें: छोटी सी लाइफ में 'बड़ी जिंदगी' जी गईं पूनम, बेशुमार दौलत भी कमाई


टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

4 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

23 hours ago


बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

33 minutes ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

4 hours ago