होम / बिजनेस / यह दिग्गज होटल कंपनी भी ला रही है IPO, इस दिन मिलेगा निवेश का मौका 

यह दिग्गज होटल कंपनी भी ला रही है IPO, इस दिन मिलेगा निवेश का मौका 

आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. एपीजे सुरेंद्रा पार्क होटल्स का आईपीओ अगले महीने आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आपको इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) में निवेश का एक और मौका मिलने वाला है. लग्जरी होटल चलाने वाली कंपनी एपीजे सुरेंद्रा पार्क होटल्स (Apeejay Surrendra Park Hotels) आईपीओ लाने वाली है. 5 फरवरी को कंपनी का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा. कंपनी ने 1 रुपए फेस वैल्यू वाले स्टॉक का प्राइज बैंड 147 से 155 रुपए तय किया है. बता दें कि इस साल अब तक आए आईपीओ में से अधिकांश ने निवेशकों को खुश किया है.  

कितने दिनों तक रहेगा ओपन?
एपीजे सुरेंद्रा पार्क होटल्स का आईपीओ 5 फरवरी को खुलेगा और 7 फरवरी को बंद हो जाएगा. यानी आपके पास इस पर दांव खेलने के लिए 3 दिन का समय होगा. आईपीओ में एंकर इनवेस्टर्स 2 फरवरी को ही बोली लगाएंगे. आईपीओ के आधार पर शेयरों के आवंटन को 8 फरवरी को अंतिम रूप दिया जाएगा. जबकि कंपनी 9 फरवरी को रिफंड प्रक्रिया शुरू करेगी. कहने का मतलब है कि जिन आवेदकों को शेयर नहीं मिल पाए हैं, उनका पैसा वापस उनके खाते में 9 फरवरी को डाल दिया जाएगा. वहीं, जिन्हें शेयर अलॉट हो गए हैं, उनके डीमैट खाते में शेयर जमा कर दिए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें - बजट वाले दिन दौड़ता है बाजार या निकल जाता है दम? जानें कैसा रहा है इतिहास 

क्या है आईपीओ का साइज?
एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स के शेयर 12 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हो सकते हैं. आईपीओ में योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए 75% शेयर, गैर-संस्थागत संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए 15% और रिटेल इनवेस्टर्स (Retail Investors) के लिए 10% शेयर रिजर्व रखे गए हैं. कंपनी इस IPO के जरिए बाजार से 920 करोड़ रुपए जुटाएगी. आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट ऑपरेशन के साथ-साथ कर्ज चुकाने में किया जाएगा. IPO में कंपनी के प्रोमोटर एपीजे प्राइवेट लिमिटेड (Apeejay Private Ltd) 296 करोड़ रुपए के शेयर बेचेंगे. वहीं, आरईसीपी IV पार्क होटल इन्वेस्टर्स लिमिटेड द्वारा 23 करोड़ के शेयर बेचे जाएंगे. 

आखिर क्या होता है IPO?
जब कोई कंपनी इक्विटी मार्केट से यानी शेयर बाजार से पैसे जुटाना चाहती है तो उसके पास बहुत से तरीके होते हैं. उसी में से एक तरीका होता है IPO. दूसरे शब्दों में कहें तो जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक में बेचने के लिए ऑफर करती है, तो उसे Initial Public Offering या IPO कहते हैं. ये शेयर BSE और NSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेशकों की खरीद के लिए रखे जाते हैं. जब ये शेयर निवेशकों द्वारा खरीद लिए जाते हैं तो वो कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है. सरल शब्दों में कहें तो कंपनी शेयरों के रूप में अपनी कुछ हिस्सेदार निवेशकों को बेच देती है और उससे पैसा जुटाती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

5 hours ago