होम / बिजनेस / फेस्टिवल सीजन में इस Edtech कंपनी से आई बुरी खबर, जानें क्या है मामला

फेस्टिवल सीजन में इस Edtech कंपनी से आई बुरी खबर, जानें क्या है मामला

कोरोना काल में Edtech कंपनियों का कारोबार काफी तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एडटेक कंपनियों की फाइनेंशियल हेल्थ अच्छी नहीं चल रही है. इसलिए लागत कम करने के लिए कर्मचारियों को नौकरी से बाहर किया जा रहा है. इस सेक्टर की दिग्गज कंपनी Unacademy ने भी कम से कम 50 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है. छंटनी की जद में आए सभी कर्मचारी कंपनी के SaaS प्लेटफॉर्म Graphy में कार्यरत थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्राफी रिवेन्यु टारगेट पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही है. इसी के मद्देनजर रीस्ट्रक्चरिंग को अंजाम दिया जा रहा है. वहीं, कंपनी का कहना है कि संबंधित कर्मचारियों को प्रदर्शन के आधार पर बाहर किया गया है.  

छंटनी से किया इंकार 
एक मीडिया रिपोर्ट में Graphy के हवाले से बताया गया है कि कंपनी लक्ष्य हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है. कंपनी ने कोई छंटनी नहीं की है. Graphy में हम अपनी टीम के प्रदर्शन और उत्पादकता बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं, ताकि हम अपनी ग्रोथ को जारी रख सकें. गौरतलब है कि इससे पहले, Unacademy ने अपनी अन्य प्रमुख कंपनियों से कई कर्मचारियों को बाहर किया था. जनवरी में इस एडटेक प्लेटफॉर्म ने रीलेवल से 40 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था. जबकि पिछले साल जून में Unacademy ने प्रदर्शन सुधार कार्यक्रम (PIP) के तहत PrepLadder से लगभग 150 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी थी.

किया था ये ऐलान
इसी तरह, नवंबर 2022 में लगभग 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया था. जबकि Unacademy ने इस साल मार्च में टीम का साइज 12% या 350 से अधिक कर्मचारियों को कम करने की घोषणा की थी. उस समय Unacademy समूह के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी (CEO) गौरव मुंजाल ने कर्मचारियों को भेजे पत्र में कहा था - मैंने कभी नहीं सोचा था कि आप लोगों को इस तरह का संदेश भेजना पड़ेगा, मगर हालात ऐसे ही हो गए हैं. हमने अपने मुख्य कारोबार को मुनाफे में रखने के लिए हरसंभव उपाय किए, लेकिन प्रयास नाकाफी रहे. हमें न चाहते हुए भी कुछ और कदम उठाने पड़ेंगे. दुर्भाग्य से मुझे कठोर फैसला लेना पड़ा है, हम अपनी टीम 12% छोटी करेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

4 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

7 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

7 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

3 hours ago