होम / बिजनेस / Infosys से एक और नामी शख्‍स की हुई विदाई, इस कंपनी का थामा दामन

Infosys से एक और नामी शख्‍स की हुई विदाई, इस कंपनी का थामा दामन

देश की नामी कंपनियों में शीर्ष पर मौजूद अधिकारियों के नौकरी छोड़ने का सिलसिला सिर्फ इंफोसिस तक ही जारी नहीं है, बल्कि इससे पहले विप्रो से भी एक शख्‍स दूसरी कंपनी का दामन थाम चुके हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नामी टेक कंपनी इंफोसिस से एक और हॉयर पोस्‍ट पर तैनात अधिकारी ने कंपनी को अलविदा कह दिया है. इंफोसिस को अलविदा कहने वाले इस अधिकारी का नाम है चार्ल्स सलामेह. चार्ल्‍स अभी तक कंपनी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे. लेकिन अब वो 1 सितंबर से सांगोमा टेक्नोलॉजीज कॉर्पोरेशन के नए सीईओ और निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में शामिल होने जा रहे हैं.  इस साल में अब तक कई लोग इंफोसिस का दामन छोड़ चुके हैं. 

आखिर किन कंपनियों में जा रहे हैं ये अधिकारी 
अब तक जितने भी लोगों ने देश की नामी टेक कंपनियों को अलविदा कहा है उनमें से ज्‍यादातर टियर 1 भारतीय आईटी कंपनियों को छोड़कर या तो वैश्विक आईटी कंपनियों के सीईओ या छोटे भारतीय कंपनियों के सीईओ बन गए हैं. इस साल की शुरुआत में, रवि कुमार, जो इंफोसिस में अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे, वो कॉग्निजेंट में उसके सीईओ के रूप में शामिल हो गए थे. उसके बाद जून में, इंफोसिस के पूर्व अध्यक्ष मोहित जोशी प्रतिद्वंद्वी आईटी कंपनी टेक महिंद्रा में सीईओ के रूप में शामिल हो गए.  इसी तरह, इंफोसिस के पूर्व चीफ इंफॉरर्मेशन स्‍ट्रैटजी ऑफिसर (सीआईएसओ) विशाल साल्वी पिछले महीने साइबर सुरक्षा कंपनी क्विकहील में सीईओ के रूप में शामिल हुए हैं. 

दूसरी कंपनियों को भी अलविदा कह रहे हैं अधिकारी
ऐसा नहीं है कि अकेले इंफोसिस ही ऐसी कंपनी है जिसके टॉप मैनेजमेंट के लोग नौकरी छोड़ रहे हों, पिछले नवंबर में, आईटी कंपनी बिड़लासॉफ्ट ने अंगन गुहा को अपना सीईओ और एमडी नियुक्त किया था. अंगन गुहा उससे पहले विप्रो की अमेरिका वाली रणनीतिक बाजार यूनिट में सीईओ थे. इसके अलावा, मोहम्मद हक जो कि एसवीपी और अमेरिका के लिए स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा उपकरणों के प्रमुख थे, आशीष सक्सेना, एसवीपी, मैन्‍युफैक्‍चरिंग और हाई-टेक बिजनेस यूनिट के प्रमुख थे, वो मई के अंत में कंपनी से चले गए थे. उनके अलावा राजन कोहली शामिल हैं, जो विप्रो की एकीकृत डिजिटल, इंजीनियरिंग और एप्लिकेशन सेवा व्यवसाय लाइन के अध्यक्ष थे. वह अप्रैल में सिटियसटेक में सीईओ के रूप में शामिल हुए थे. उनके अलावा विप्रो में सीओओ रहे संजीव सिंह ने सीएमएस आईटी सर्विसेज में सीईओ और एमडी के रूप में शामिल होने के लिए इस्तीफा दे दिया.

कैसे रहे इंफोसिस के पहली तिमाही के नतीजे?
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेक कंपनी इंफोसिस की पहली तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो इंफोसिस के मुनाफे में 11 फीसदी का उछाल आया है और ये 5945 करोड़ रुपये रहा है. जो पिछले साल इसी तिमाही में 5362 करोड़ रुपये रहा था. जबकि अगर कंपनी के रेवेन्‍यू पर नजर डालें तो उसमें 10 फीसदी का इजाफा हुआ है और ये 37,933 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 34,470 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि कंपनी ने 2023-24 के लिए ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस 20 से 22 फीसदी रहने के अनुमान को बरकरार रखा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago