✕

होम / बिजनेस / Reliance-Disney की डील के बीच आई एक नई शर्त, अंबानी को बेचने होंगे अपने 7 चैनल

Reliance-Disney की डील के बीच आई एक नई शर्त, अंबानी को बेचने होंगे अपने 7 चैनल

Reliance-Disney के मर्जर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से हरी झंडी मिल गई है. इस डील के बाद भारतीय मनोरंजन बाजार में सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन व रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के डिज्नी के स्टार इंडिया ऑपरेशन को खरीदने की डील लगभग अपने अंतिम चरण पर पहुंच है. वहीं, अब इस डील के बीच एक बड़ी शर्त आ गई है. दरअसल, अब रिलायंस को इस डील के लिए अपने 7 चैनल बेचने होंगे. बता दें, रिलायंस ग्रुप ओटीटी और मीडिया में अपना दबदबा बढ़ाने के लिए डिज्नी से उसके स्टार इंडिया कारोबार को खरीदने की काफी लंबे समय से कोशिश कर रहा है. कंपनी की इस डील को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने भी मंजूरीदे दी है. 

हंगामा और सुपर हंगामा सहित बेचने होंगे 7 चैनल
सीसीआई ने मंगलवार को रिलायंस-डिज्नी की डील को लेकर एक विस्तृत फैसला सुनाया है. कुछ महीने पहले ही उसने इस डील से मार्केट में मोनोपॉली का खतरा बढ़ने की चिंता जताई थी और दोनों कंपनियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था. वहीं, अब सीसीआई ने अपने 48 पेज के ऑर्डर में रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी के मीडिया एसेट्स के विलय संबंधी सौदे की कुछ शर्तों का विस्तार से उल्लेख किया है. इसमें कंपनी के 7 टेलीविजन चैनल को बेचने की भी शर्त रखी गई है. इसमें हंगामा और सुपर हंगामा जैसे चैनल शामिल हैं. 

टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं बढ़ेगी विज्ञापन दर
सीसीआई की मंजूरी हासिल करने के क्रम में संबंधित पक्षों ने इस बात पर स्वैच्छिक सहमति जताई है कि वे मौजूदा प्रसारण अधिकारों की शेष अवधि के लिए आईपीएल, आईसीसी और बीसीसीआई क्रिकेट अधिकारों के साथ टीवी विज्ञापन स्लॉट की बिक्री को नहीं जोड़ेंगे. संबंधित पक्षों ने प्रतिस्पर्धा आयोग से कहा है कि वे मौजूदा प्रसारण अधिकार अपने पास होने तक आईसीसी और आईपीएल आयोजनों के लिए अपने टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन दरों को अनुचित स्तर तक नहीं बढ़ाएंगे.

70,000 करोड़ की देश की सबसे बड़ी मीडिया डील 
सीसीआई ने 28 अगस्त को कहा था कि उसने रिलायंस इंडस्ट्रीज और द वॉल्ट डिज्नी कंपनी के मीडिया एसेटस यानी वॉयकॉम 18 और स्टार इंडिया के विलय को मंजूरी दे दी है. इसके बाद 70,000 करोड़ रुपये की देश की इस सबसे बड़ी मीडिया डील का रास्ता साफ हो गया है. मर्जर के बाद नई कंपनी के पास करीब 120 टीवी चैनल और 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म होंगे. हालांकि इस बात की संभावना जताई जा रही है कि जियो सिनेमा जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म को डिज्नी+हॉटस्टार के साथ मर्ज कर दिया जाएगा.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

5 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

5 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

8 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

10 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

11 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

5 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

6 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

8 hours ago