✕

होम / बिजनेस / अडानी की झोली में आई एक और सीमेंट कंपनी, जानिए कितनी कीमत पर हुई ये डील?

अडानी की झोली में आई एक और सीमेंट कंपनी, जानिए कितनी कीमत पर हुई ये डील?

अडानी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट ने मंगलवार यानी 22 अक्टूबर को घोषणा की है कि वह 8,100 करोड़ रुपये के इक्विटी मूल्य पर ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड (OCL) का अधिग्रहण करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडानी ने एक और सीमेंट कंपनी को खरीद लिया है. अडानी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 8,100 करोड़ रुपये के इक्विटी मूल्य पर ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड (OCL) का अधिग्रहण करेगी. बता दें, ओरिएंट सीमेंट सीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी है. यह सौदा 395.4 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ है. कंपनी की इस घोषणा के बाद से अडानी बता दें, कई अधिग्रहणों के माध्यम से अडानी ग्रुप सीमेंट उद्योग में अपने फुटप्रिंट को मजबूत कर रहा है. 2022 में अडानी ग्रुप ने अंबुजा और ACC का अधिग्रहण किया था. इसके बाद 2023 में सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण किया था और अब OCL इसका लेटेस्ट अधिग्रहण है. तो चलिए जानते हैं शेयर बाजार में इन दोनों कंपनियों के शेयर का क्या हाल है?

कंपनी की सीमेंट मार्केट हिस्सेदारी में होगी 2 प्रतिशत बढ़ोतरी
अंबुजा ने कंपनी में अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए ओपन ऑफर भी पेश किया है. अंबुजा सीमेंट ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि 3-4 महीनों के भीतर ओपन ऑफर SAST से नियमों के प्रावधानों के अनुसार पूरा हो जाएगा. ओपन ऑफर 395.40 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर किया जा रहा है. इस अधिग्रहण से अडानी सीमेंट को देश के मुख्य बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और सीमेंट मार्केट में अपनी हिस्सेदारी में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने में मदद मिलेगी. बता दें, अडानी ग्रुप देश की दूसरी बड़ी सीमेंट कंपनी है. आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक पहले नंबर पर है.

अब इतनी बढ़ जाएगी क्षमता
डील के अनुसार ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड के मौजूदा प्रमोटरों और कुछ सार्वजनिक शेयरधारकों से अंबुजा 46.8 प्रतिशत शेयर हासिल करेगी. अधिग्रहण को पूरी तरह से आंतरिक स्रोतों से फंड किया जाएगा. अंबुजा सीमेंट्स के डायरेक्टर करण अडानी ने कहा कि यह अधिग्रहण अंबुजा सीमेंट्स की विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है. अंबुजा के अधिग्रहण के दो वर्षों के भीतर सीमेंट क्षमता में 30 MTPA की वृद्धि हुई है. OCL के अधिग्रहण से अंबुजा वित्त वर्ष 2025 में 100 MTPA सीमेंट क्षमता तक पहुंचने के लिए तैयार है. अडानी ने कहा कि ओसीएल के पास स्ट्रैटजिक लोकेशन, हाई क्वालिटी वाले चूना पत्थर के भंडार और सभी तरह के जरूरी अप्रूवल हैं. निकट भविष्य में इसी सीमेंट उत्पादन क्षमता 16.6 एमटीपीए तक बढ़ सकती है. अडानी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिटेड को 10.5 अरब डॉलर में स्विट्जरलैंड के होलसिम ग्रुप से खरीदा था. इस साल अगस्त में अंबुजा सीमेंट्स ने गुजरात में सांघी इंडस्ट्रीज को 5,000 करोड़ रुपये में खरीदा. इसकी उत्पादन क्षमता 6.1 MTPA है.

क्या है शेयर का हाल?
कंपनी द्वारा अधिग्रहण की घोषणा करने के साथ ही सुबह अंबुजा के शेयर 1.49 प्रतिशत  बढ़कर 580 रुपये पर पहुंच गए जबकि ओरिएंट सीमेंट के शेयर 9:20 बजे तक 1.65 प्रतिशत बढ़कर 358.25 रुपये पर कारोबार करते दिखे. लेकिन दोपहर को फिर से दोनों कंपनियों के शेयर में गिरावट देखने को मिली. खबर लिखते समय अंबुजा के शेयर 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 564.90 रुपये पर कारोबार करता दिखा. वहीं, ओरिएंट सीमेंट का शेयर 1.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 346.55 रुपये पर कारोबार करता दिखा.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

9 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

12 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

12 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

7 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

9 hours ago