होम / बिजनेस / Infosys में आखिर हुआ क्या है, अब इस टॉप अधिकारी ने कहा गुडबाय

Infosys में आखिर हुआ क्या है, अब इस टॉप अधिकारी ने कहा गुडबाय

इंफोसिस के टॉप मैनेजमेंट से लोगों के जाने का सिलसिला खत्‍म नहीं हो रहा है.  अब इंफोसिस के एक्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसीडेंट ने इस्‍तीफा दे दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंफोसिस से लोगों के जाने का सिलसिला खत्‍म नहीं हो रहा है. जनवरी से लेकर अब तक कई लोगों के अलविदा कहने के बाद अब एक इंफोसिस के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मानव संसाधन के पूर्व प्रमुख रिचर्ड लोबो ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. जो कंपनी में टॉप लेवल के अधिकारियों की सीरीज में नया है. पिछले महीने महीने सुशांत थरप्पन को मानव संसाधन प्रमुख के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद लोबो को पारेख के अंडर विशेष प्रोजेक्‍ट में भेज दिया गया था. 

एक्‍सचेंजो को दी है ये सूचना 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंफोसिस की ओर से एक्‍सचेंजों को ये सूचना दी गई है कि एक्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसीडेंट और सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल रिचर्ड लोबो ने कंपनी की सेवाओं से इस्तीफा दे दिया है. वो इंफोसिस के साथ 31 अगस्त, 2023 तक हैं. कंपनी ने कहा है कि वो उनके द्वारा दी गई सेवाओं और कंपनी में उनके योगदान के लिए गहरी सराहना करती है. 

इस्‍तीफे पर क्‍या बोले लोबो? 
मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलिल पारेख को लिखे अपने इस्तीफे में लोबो ने लिखा, मैं आपको इंफोसिस में अपने पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले के बारे में सूचित करने के लिए लिख रहा हूं. मैं यहां अपने समय के दौरान मिले अवसरों और अनुभवों के लिए आभारी हूं. लोबो इंफोसिस के दिग्गज हैं और उन्होंने 2015 से 2023 तक कंपनी में एचआर प्रमुख के रूप में कार्य किया है. 

लोबो  2000 में इंफोसिस में शामिल हुए थे और कुछ उद्योग प्रथाओं के लिए एचआर का नेतृत्व किया. वह जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के पूर्व छात्र और मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियर हैं. थरप्पन का मानव संसाधन प्रमुख बनाना इस साल कंपनी में इसी विभाग में दूसरा बदलाव था. मार्च में, कृष्ण शंकर की सेवानिवृत्ति के बाद शाजी मैथ्यू ने मानव संसाधन के वैश्विक प्रमुख का पद संभाला.

अब तक कई लोग कह चुके हैं अलविदा 
लोबो ने इंफोसिस को ऐसे समय में अलविदा कहा है कि जब जनवरी से लेकर अब तक इंफोसिस के कई टॉप अधिकारी कंपनी को अलविदा कह चुके हैं, और कई अन्य कंपनियों के प्रमुख बन गए हैं. इनमें कंपनी के दो अध्‍यक्ष मोहित जोशी और रवि कुमार एस ने कुछ महीने पहले अलविदा कह दिया था. ये दोनों भावी सीईओ उम्मीदवार थे,  जिन्होंने छह महीने के भीतर कंपनी से इस्तीफा दे दिया था. दोनों इंफोसिस के प्रतिद्वंद्वियों के सीईओ बन गए हैं. रवि कुमार ने कॉग्निजेंट के सीईओ के रूप में और मोहित जोशी टेक महिंद्रा के आने वाले सीईओ के रूप में दिसंबर में कार्यभार संभालने वाले हैं. उनके अतिरिक्‍त सबसे हाल ही में चार्ल्स सलामेह भी शामिल हैं जो 1 सितंबर को सांगोमा टेक्नोलॉजीज कॉर्पोरेशन के नए सीईओ बन गए हैं. उनके पहले जुलाई में, इंफोसिस के वैश्विक चीफ इंफॉर्मेशन सिक्‍योरिटी ऑफिसर और बिजनेस हेड विशाल साल्वी ने साइबर सुरक्षा कंपनी क्विक हील ज्‍वॉइन कर ली. उन्‍हें वहां सीईओ बनाया गया है. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

5 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

7 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

8 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

10 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

12 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

7 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

1 hour ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

4 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

5 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

10 hours ago