✕

होम / बिजनेस / देश में जल्द एक और एयरलाइन होगी शुरू, सरकार से मिली मंजूरी, सस्ते में भर सकेंगे उड़ान

देश में जल्द एक और एयरलाइन होगी शुरू, सरकार से मिली मंजूरी, सस्ते में भर सकेंगे उड़ान

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने इस लो कॉस्ट एयरलाइन को एनओसी दे दी है. एयरलाइन की योजना देश के छोटे शहरों को आपस में जोड़ने की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में जल्द ही एक नई एयरलाइन की एंट्री हो सकती है. ये बजट एयरलाइन को एयर केरल नाम दिया जाने वाला है. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री द्वारा इस एयरलाइन को मंजूरी दी जा चुकी है. सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस एयरलाइन के बारे में पता चला है कि इसे साल 2025 में लॉन्च करने की योजना बनायी जा रही है. लॉन्च किए जाने के बाद ये एयरलाइन यात्रियों को सेवाएं देने के लिए तैयार होगी. कंपनी ने इस एयरलाइन के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि ये एयरलाइन की शुरुआत में तीन एटीआर 72-600 विमानों का उपयोग किया जाएगा. ये एयरलाइन देश के टियर 2 और टियर 3 जैसे छोटे शहरों को आपस में जोड़ने वाली है.

एयर केरल को दुबई के 2 बिजनेसमैन का समर्थन 

एयर केरल को दुबई के बिजनेसमैन अफी अहमद और अयूब कल्लाडा का समर्थन हासिल है. एयर केरल भारत के सबसे दक्षिणी राज्य की पहली रीजनल एयरलाइन होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेटफ्लाई एविएशन (Zettfly Aviation) नाम से रजिस्टर्ड एयरलाइन को 3 साल के लिए एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज संचालित करने की अनुमति मिली है. इस मौके पर अफी अहमद ने कहा कि यह हमारी वर्षों की मेहनत का नतीजा है. कई लोगों ने हमारी योजना पर सवाल खड़े किए थे. मगर, हमने इस सपने को हकीकत बना दिया है.

सस्ती विमानन सेवाएं उपलब्ध कराना है लक्ष्य

साल 2023 में ही स्मार्ट ट्रैवल्स एजेंसी के फाउंडर अफी अहमद ने airkerala.com डोमेन नाम को 10 लाख दिरहम में अपने नाम करवाया था. केरल सरकार ने इस एयरलाइन के बारे में पहली बार 2005 में प्लानिंग की थी. एक रिपोर्ट के हवाले से पता चला है कि ये एयरलाइन की फ्लाइट्स अगले साल से उड़ान भरने के लिए तैयार होगी. एयर केरल का लक्ष्य छोटे शहरों में कम कीमत में हवाई सेवाएं उपलब्ध कराने का है. अयूब कल्लाडा ने कहा कि अब हम विमान खरीदकर एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) हासिल करने की कोशिश करेंगे. वह विमानों को खरीदने के अलावा लीज पर लेने की भी कोशिश कर रहे हैं. 

इंटरनेशनल फ्लाइट भी शुरू होंगी

इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने से पहले एयर केरल को रीजनल फ्लाइट चलानी होंगी. एयरलाइन के फ्लीट में 20 विमान हो जाने के बाद एयर केरल इंटरनेशनल फ्लाइट भी शुरू करेगी. अफी अहमद ने कहा कि हमारी पहली इंटरनेशनल फ्लाइट दुबई की होगी. इसके बाद हम अन्य रुट पर भी सेवाएं शुरू करेंगे. एयर केरल पर शुरुआत में लगभग 11 करोड़ दिरहम का निवेश किया जाएगा.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.