✕

होम / बिजनेस / बिल गेट्स पर तंज कसने वाले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के पास है भरपूर दौलत

बिल गेट्स पर तंज कसने वाले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के पास है भरपूर दौलत

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने पैसों से ज्यादा परिवार को तवज्जो देने की बात कही है. इस दौरान उन्होंने बिल गेट्स पर भी तंज कसा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स पर तंज कसा है. उनका कहना है कि बिल गेट्स ने भले ही व्यापार करना सीख लिया हो, लेकिन परिवार चलाना नहीं सीख पाए. मालूम हो कि बिल गेट्स और उनकी वाइफ मेलिंडा गेट्स का कुछ वक्त पहले तलाक हुआ है. उनके अलग होने को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थीं, जिसमें एक उनके अफेयर से भी जुड़ी थी. एक रिपोर्ट में कहा गया था कि बिल गेट्स ओरेकल के पूर्व सीईओ मार्क हर्ड की 60 वर्षीय पत्नी पाउला हर्ड को डेट कर रहे हैं. हर्ड की 2019 में मौत हो चुकी है. 

पॉडकास्ट में कही ये बात 
अनिरुद्धाचार्य ने रिश्तों पर बात करते हुए  कहा कि आज पढ़ा-लिखा समाज है. कई लोग बड़ा सुंदर व्यापार तो कर पा रहे हैं, लेकिन अपना परिवार नहीं चला पा रहे, अपनी पत्नी को खुश नहीं रख पा रहे, अपने बच्चों को सही रास्ता नहीं दिखा पा रहे. भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में कथावाचक ने आगे कहा - एक छोटा उदाहरण मैं हमेशा देता हूं बिल गेट्स का. बिल गेट्स जैसा सफल व्यापारी धरती पर कौन होगा? उन्होंने व्यापार चलाना तो सीख लिया पर परिवार चलाना नहीं सीख पाए. इसलिए 27 सालों के बाद बिल गेट्स की पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया.

पैसों के पीछे भाग रहे लोग
अनिरुद्धाचार्य ने अपनी बात को समझाते हुए कहा कि परिवार चलाना अलग है और व्यापार चलाना अलग. आज कल लोग सिर्फ पैसों के पीछे भाग रहे हैं. पैसा होना चाहिए, लेकिन पैसे से ज्यादा महत्व परिवार को देना ज़रूरी है. परिवार को सबसे ऊपर रखना चाहिए. यदि पत्नी, बेटा और मां-बाप खुश रहेंगे न तो पैसा अपने आप आ जाएगा. जरूरत के वक्त पैसा काम आता है, मगर जो काम पैसा भी नहीं कर पाता वो परिवार कर देता है. इसलिए परिवार का महत्व पैसों से कहीं ज्यादा है. 

इतनी है अनिरुद्धाचार्य की फीस
कथावाचक भले ही पैसों को ज्यादा तवज्जो न देने की बात कर रहे हों, लेकिन वह खुद मोटी फीस वसूलते हैं और उनके पास करोड़ों की दौलत है. खबरों की मानें, तो अनिरुद्धाचार्य एक दिन की कथा के लिए 80 हजार से एक लाख रुपए लेते हैं.  अनिरुद्धाचार्य के साथ आई टीम के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था भी आयोजक को ही करनी होती है. उनके पास 25 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है. वह वृन्दावन स्थित गोरी गोपाल आश्रम के मालिक हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

6 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

18 hours ago

बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

6 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago