होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि अनिल अंबानी और गौतम अडानी में खिंच गईं तलवारें? जानें पूरा मामला

ऐसा क्या हुआ कि अनिल अंबानी और गौतम अडानी में खिंच गईं तलवारें? जानें पूरा मामला

दोनों कंपनियों की इस लड़ाई के बीच स्टॉक मार्केट में उनके शेयर चढ़ते रहे. सोमवार को अडानी ट्रांसमिशन का शेयर 1.29% की बढ़त के साथ 3,982 रुपए पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच चल रही एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ के बीच, अनिल अंबानी और गौतम अडानी के बीच तलवारें खिंच गई हैं. मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) लिमिटेड ने अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) लिमिटेड के खिलाफ 1.7 अरब डॉलर यानी 13,400 करोड़ रुपए का आर्बिट्रेशन क्लेम दायर किया है. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का आरोप है कि अडानी ट्रांसमिशन ने अपने मुंबई पावर डिस्ट्रिब्यूशन कारोबार को बेचने के सौदे में शर्तों का उल्लंघन किया है. हालांकि किन शर्तों का उल्लंघन किया गया है, इसको लेकर कंपनी ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है.  

18,800 करोड़ में हुई थी डील
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने शिकायत में 2017-18 के समझौते की शर्तों में उल्लंघन का हवाला दिया है. अनिल अंबानी की कंपनी ने मुंबई सेंटर फॉर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन के समक्ष अपने दावे में गौतम अडानी की कंपनी पर आरोप लगाया है. गौरतलब है कि अडानी ग्रुप (Adani Group) ने 18,800 करोड़ रुपए की डील के तहत रिलायंस इंफ्रा के मुंबई बिजली कारोबार का अधिग्रहण किया था. इसमें उत्पादन, वितरण और ट्रांसमिशन शामिल था.  

अडानी समूह ने दिया जवाब
वहीं, अडानी समूह ने अनिल अंबानी के आरोपों को गलत करार दिया है. अडानी ट्रांसमिशन का कहना है कि आर-इंफ्रा का उसकी पावर डिस्ट्रिब्यूटर कंपनी अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल) के खिलाफ दावा कमजोर तथ्यों पर आधारित है. हम विवाद सुलझाने के लिए शेयर खरीद समझौते (एसपीए) के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं. हम तथ्यों के आधार पर जवाब देंगे और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ सुनवाई में अपने दावे पेश करेंगे.

स्टॉक मार्केट में छलांग 
दोनों कंपनियों की इस लड़ाई के बीच स्टॉक मार्केट में उनके शेयर चढ़ते रहे. सोमवार को अडानी ट्रांसमिशन का शेयर 1.29% की बढ़त के साथ 3,982 रुपए पर पहुंच गया. इसका 52 वीक का हाई 4047 रुपए है. पिछले पांच दिनों में कंपनी के शेयर 0.76% ऊपर चढ़े हैं. इसी तरह, रिलायंस इंफ्रा के शेयर में भी उछाल दर्ज किया गया. कारोबारी दिन की समाप्ति पर ये शेयर 7.11% बढ़त के साथ 174 रुपए पर बंद हुआ.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

2 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

2 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

2 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

18 hours ago

बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

2 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

2 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

2 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

18 hours ago