होम / बिजनेस / आखिरकार Jindal Power को शिकस्त देने में कामयाब रही Anil Agarwal की Vedanta  

आखिरकार Jindal Power को शिकस्त देने में कामयाब रही Anil Agarwal की Vedanta  

अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता के मीनाक्षी एनर्जी के अधिग्रहण का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने एक बड़ी डील फाइनल की है. उनकी कंपनी वेदांता (Vedanta) कर्ज में डूबी मीनाक्षी एनर्जी (Meenakshi Energy Ltd) का अधिग्रहण करने जा रही है. वेदांता को दिवाला समाधान प्रक्रिया के माध्यम से इस कंपनी के अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वेदांता ने 4625 करोड़ रुपए के स्वीकृत दावों के मुकाबले 1440 करोड़ की पेशकश की, जो मीनाक्षी एनर्जी की करीब 31% कर्ज वसूली के बराबर है. वेदांता की समाधान योजना को लेनदारों की समिति ने 94.96% बहुमत से मंजूरी दी है, जिसका मतलब है कि अनिल अग्रवाल की कंपनी मीनाक्षी एनर्जी का अधिग्रहण करेगी. 

ये कंपनियां भी थीं दौड़ में
मीनाक्षी एनर्जी को अपना बनाने की दौड़ में वेदांता के अलावा दो अन्य कंपनियां भी शामिल थीं, लेकिन बाजी अनिल अग्रवाल की कंपनी के नाम रही. रिपोर्ट्स के अनुसार, जिंदल पावर और विजाग मिनरल्स ने भी कर्ज में डूबी मीनाक्षी एनर्जी पर दांव खेला था, मगर वेदांता ये मुकाबला जीत गई. वेदांता ने 29 अगस्त, 2022 को इस संबंध में एक योजना प्रस्तुत की, जिसे 28 अक्टूबर को संशोधित किया गया. इसके बाद 26 दिसंबर को वेदांता ने एक नया ऑफर दिया. उसने इस ऑफर 650 करोड़ से बढ़ाकर 1440 करोड़ रुपए कर दिया.

2019 में हुई थी शुरुआत
कर्जदाताओं की समिति ने वेदांता के ऑफर को तुरंत मंजूरी नहीं दी. उसने दूसरे बोलीदाताओं को बेहतर ऑफर पेश करने का मौका दिया, लेकिन वेदांता से ज्यादा का ऑफर कोई नहीं दे सका. जानकारी के अनुसार, वेदांता 312 करोड़ रुपए का अग्रिम भुगतान करेगी. बता दें कि मीनाक्षी एनर्जी के पास 1,000 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट है. ये कंपनी 2019 की शुरुआत में कॉर्पोरेट दिवालियापन समाधान प्रक्रिया (CIRP) के तहत चली गई थी, लेकिन कोरोना लॉकडाउन और अन्य कारणों से इस प्रक्रिया में देरी होती गई. 

ऐसा है स्टॉक का हाल 
उधर, स्टॉक मार्केट में वेदांता के प्रदर्शन की बात करें, तो बुधवार को कंपनी का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 236.55 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, बीते 5 दिनों में उसने 1.70% और एक महीने में 16.66% का नुकसान उठाया है. वेदांता के शेयरों का 52 वीक का हाई लेवल 340.75 रुपए और लो लेवल 232.05 रुपए है. जिसका मतलब है कि इसे अपने उच्च स्तर तक पहुंचने के लिए अभी काफी लंबा रास्ता तय करना है. गौरतलब है कि हाल ही में वेदांता के प्रमोटर ग्रुप ट्विन स्टार होल्डिंग्स (Twin Star Holding) ने बल्क डील के जरिए कंपनी में अपनी आंशिक हिस्सेदारी बेची थी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

35 minutes ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

2 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

3 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

5 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

35 minutes ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

3 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

44 minutes ago

CapitalXB ने पवन माताई को बनाया बिजनेस हेड, MSME और एक्सपोर्ट फाइनेंस कारोबार को देंगे नई रफ्तार

पवन माताई के पास कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेड फाइनेंस, सप्लाई चेन फाइनेंस और फिनटेक आधारित क्रेडिट के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है.

56 minutes ago

गुजरात का स्वर्णिम अवसर: क्यों अगली वैश्विक विनिर्माण क्रांति की शुरुआत यहीं से हो सकती है

लेखक के अनुसार, यह समय गुजरात के लिए बेहद अनुकूल है. CETA के तहत भारतीय निर्यातकों को ब्रिटेन में लगभग 99 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

1 hour ago